विज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले छात्रों के लिये खुशखबरी !!! VVM आवेदन की तारीख आगे बढी...

01 Oct 2020 20:45:50

जितना ज्ञान और अनुभव आपको आपकी पाठ्य पुस्तक नहीं करा सकती, उतना ज्ञान आपको मिलता है विविध प्रतियोगिताओं से | ऐसी ही एक खास प्रतियोगिता लेकर आ रही है, विज्ञान भारती और विज्ञान प्रसार संस्था | जो सालों से कक्षा छठवीं से लेकर ११वीं त के विद्यार्थियों के लिये “विद्यार्थी विज्ञान मंथन” यह प्रतियोगिता आयोजित करती आ रही है | पहले यह प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाती थी | लेकिन आज की परिस्थिती देखते हुए यह प्रतियोगिता पूर्णत: ऑनलाइन आयोजित की जा रही है | खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में आवेदन करने की तारीख पहले ३० सितंबर तक ही थी, लेकिन अधिक मांग को देखते हुए आयोजकों ने यह तारीख आगे बढा कर १५ अक्टूबर कर दी है |



vvm_1  H x W: 0


इस प्रतियोगिता में आपको भारतीय विज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे जाएँगे | साथ ही आपको व्यंकटेश बापूजी केतकर’ इन महान वैज्ञानिक का समय के आकलन अर्थात Measurement of Time में य़ोगदान | इसके अलावा लॉजिक और रीजनिंग के प्रश्न भी इसमें पूछे जाएँगे | इस प्रतियोगिता के तहत आपको, विविध एक्सपिरिमेंट्स भी करने होंगे, जो अपने आप में ही एक विशेष बात है |





अधिक जानकारी के लिये यह भी पढें :



यह प्रतियोगिता सालों से चलती आ रही है, और इस प्रतियोगिता ने देश में कई नये वैज्ञानिकों की खोज की है | देश का भविष्य इन्हीं नन्हें वैज्ञानिकों के हाथों में हैं | ऐसी प्रतियोगिताएं, इन नन्हे वैज्ञानिकों को कुछ नया और कुछ बडा करने का हौंसला देती हैं | तो आप कर रहे हैं ना आवेदन ? आखरी तिथी है १५ अक्टूबर | आप नीचे दी गई लिंक पर आवेदन कर सकते हैं |




Powered By Sangraha 9.0