विद्यार्थियों के लिए एक खास विज्ञान प्रतियोगिता, जानिये क्या है “विद्यार्थी विज्ञान मंथन”

    28-Sep-2020
|

ऐसा कहते हैं कि शालेय जीवन में विविध प्रतियोगिताएँ आपके व्यक्तित्व का विकास करती हैं | जितना ज्ञान और अनुभव आपको आपकी पाठ्य पुस्तक नहीं करा सकती, उतना ज्ञान आपको मिलता है इन विविध प्रतियोगिताओं से | ऐसी ही एक खास प्रतियोगिता लेकर आ रही है, विज्ञान भारती और विज्ञान प्रसार संस्था | जो सालों से कक्षा छठवीं से लेकर ११वीं त के विद्यार्थियों के लिये “विद्यार्थी विज्ञान मंथन” यह प्रतियोगिता आयोजित करती आ रही है | पहले यह प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाती थी | लेकिन आज की परिस्थिती देखते हुए यह प्रतियोगिता पूर्णत: ऑनलाइन आयोजित की जा रही है | तो आईये जानते हैं, क्या है यह “विद्यार्थी विज्ञान मंथन” प्रतियोगिता -


vvm_1  H x W: 0


यह भारत की सबसे बडी ‘Science Talent Search’ प्रतियोगिता है | जिसमें कक्षा ६वीं से ११वीं तक के विद्यार्थी सहभाग ले सकते हैं | यह प्रतियोगिता विज्ञान और गणित ( NCERT) पर आधारित होगी, साथ ही इसमें विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान संबंधी प्रश्न भी पूछे जाएँगे | इस वर्ष का खास विषय है, “व्यंकटेश बापूजी केतकर’ इन महान वैज्ञानिक का समय के आकलन अर्थात Measurement of Time में य़ोगदान | इसके अलावा लॉजिक और रीजनिंग के प्रश्न भी इसमें रहेंगे | साथ ही ‘मेगा साइंस एक्सपेरिमेंट’ यह एक खास प्रतियोगिता भी रहेगी | विज्ञान की दृष्टी से परिपूर्ण ऐसी यह परीक्षा / प्रतियोगिता मानी जाती है |


vvm_4  H x W: 0



vvm_5  H x W: 0





इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, और रजिस्ट्रेशन कराने की आखरी तारीख ३० सितंबर २०२० है | इस प्रतियोगिता से चुने गए विद्यार्थियों को State Science Camp और National Science Camp में भेजा जाएगा | आप नीचे दी गई लिंक पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं |