प्रधानमंत्री और ‘विराट’ की अनोखी दोस्ती…!

जानिये कौन है ये "विराट"

    26-Jan-2022
|

आज का गणतंत्र दिवस हर मायने में बहुत ही यादगार रहा | हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की परेड बहुत ही शानदार रही | नेत्रदीपक दृश्यों के साथ, ढेर सारी सुंदर झाकियों के साथ और बेहद ही शानदार फ्लायपास के साथ ये परेड संपन्न हुई | लेकिन इस सब में एक दृश्य था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सबका दिल जीत लिया | पूरी परेड होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक घोडे के पास पँहुचे और उसे सहलाने लगे, खिलाने लगे | और सभी ने इस दृश्य को अपने मन में और कॅमेरे में कैद कर लिया |


Virat


यह घोडा कोई मामूली घोडा नहीं था, यह था ‘विराट’ जो राष्ट्रपती के बॉडीगार्ड स्क्वॉड में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और इस साल वो सेवानिवृत्त हो रहा है | यह एक भावुक क्षण था, और किसी भी प्रधानमंत्री की ओर से पहली बार की गई यह कृति थी | हर किसी के लिये यह एक नया अनुभव था, और एक सुंदर क्षण भी |

आज यह ‘विराट’ ट्विटर पर भी फेमस हो रहा है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विराट’ को बहुत प्यार से विदाई दी | उसे सम्मान के साथ विदा किया | उनकी यह कृति दर्शाती है कि, जिस मूक जानवर ने इतने वर्ष राष्ट्रपती की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसे सम्मान के साथ विदा किया जाना चाहिये | व्यक्ति हो या मूक जानवर हर किसी के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार करना चाहिये |

विराट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्हिडियोज बहुत ही प्रसिद्ध हो रहे हैं | चलिये आप भी देखिये किस तरह प्रधानमंत्री ने दी ‘विराट’ को विदाई :