अरिजीत सिंह को बॉलिवुड में आए हुए १० साल…! फॅन्स कर रहे हैं इस तरह से सेलिब्रेट…!

    08-Jul-2021
|

आज हम सभी के चहेते अरिजीत सिंह को इस बॉलिवुड इंडस्ट्री में आए १० साल पूरे हुए हैं | और उनके फॅन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे | आज अरिजीत के फॅन्स ने उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड करवाया है, और वे अरिजीत के लिये काफी कुठ ट्विटर पर शेअर कर रहे हैं | अरिजीत फेम गुरुकुल नामक एक रिएलिटी शो से इस सपनों की नगरी में आए, और यहीं के हो गए | उनकी सादगी, उनका मन को छूता हुआ गाना, उनके साफ सुर उन्हें हमेशा ही दूसरों से अलग करते हैं |


Arijeet_1  H x

इंडस्ट्री के बाहर से आते हुए याने कि एक आउट साइडर होते हुए, और किसी भी गॉड फादर के बिना भी आप इस इंडस्ट्री में एक मकाम हासिल कर सकते हैं, वो भी सिर्फ और सिर्फ अपने हुनर और कला के दम पर, अरिजीत इसकी एक मिसाल हैं | 


आईये देखते हैं, अरिजीत के फॅन्स उनके बारे में क्या कह रहे हैं?