प्रसिद्ध निर्देशक और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे…!

    30-Jun-2021
|

क्यों कि सांस भी कभी बहू थी से प्रसिद्ध हुई मंदिरा बेदी के पति और प्रसिद्ध निर्देशक राज कौशल नहीं रहे | आज सुबह हार्टअटॅक के चलते उनका निधन हो गया | सुबह ४:३० बजे राज को दिल का दौरा पडा, इससे पहले कि उनके परिवार वाले उनके लिये कोई मेडिकल सहायता ला पाते, उनका निधन हो गया |

राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं| राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे| राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी| राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है|


Mandira_1  H x

राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है| मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी| मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई| मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी|

मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी| आपको बता दें कि 27 जनवरी 2011 को मंदिरा ने अपने और राज कौशल के बेटे को जन्म दिया था| इसके सबाद अक्टूबर 2020 में उन्होंने एक चार साल की बच्ची को अडॉप्ट किया था |


राज कौशल के जाने के बाद मंदिरा का परिवार बिखर सा गया है | यह उनके और उनके परिवार के लिए एक बहुत ही मुश्किल घडी है | हमारी संवेदनाएँ मंदिरा और उनके परिवार के साथ हैं |