ऐसे थे सुशांत…! अंकिता के व्हिडियोज छू जाएंगे आपके दिल को…!

    14-Jun-2021
|

आज सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को १ साल पूरा हो गया | ३६५ दिन, लेकिन फिर भी उनकी मृत्यु की अनसुलझी पहेली अभी तक नहीं सुलझी है | वो आत्महत्या थी, या सोची समझी साजिश कर ही गई हत्या अभी तक पता नहीं चल पाया है | लेकिन सुशांत को चाहने वाले, जानने वाले और उनके फॅन्स आज इस दिन उन्हें अधिक याद कर रहे हैं | सुशांत की प्रेमिका रह चुकी अंकिता लोखंडे ने आज सुशांत सिंह के साथ बिताए कुछ लम्हों का व्हिडियो शेअर किया है | इस व्हिडियो में वे सुशांत असल में कैसे व्यक्ति थे, ये बता रही हैं | फॅन्स को बहुत ही भावुक कर देने वाले ये व्हिडियोज आप एक बार जरूर देखें |


Sushant Akita_1 &nbs


एक व्हिडियो में सुशांत अंकिता साथ मिलकर भगवान की पूजा कर रहे हैं, तो एक व्हिडियो में २०१४ में उनके साथ बिताए पल हैं | जिनमें सुशांत की तब आने वाली फिल्म धोनी और पीके की बात भी हो रही है, और सुशांत अंकिता और उनके मित्र निशांत आने वाले कल के सपने सजा रहे हैं | शायद तब उन्होंने सोचा भी नहीं था, कि एक दिन उन्हें ये व्हिडियोज ऐसे पोस्ट करने पडेंगे |

सुशांत सिंग की मृत्यु के बाद कई फिल्मी सितारों को ड्रग्स के मामले में घेरा गया, जिसमें रिया चक्रवर्ती से लेकर दीपिका पादुकोण तक कईयों के नाम थे, लेकिन इसका आगे क्या हुआ ? किसी को कुछ नहीं पता | हाल ही में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसका भी आगे क्या हुआ ? किसी को नहीं पता | सुशांत तो चले गए, उन्हें जाकर एक साल भी हो गया, लेकिन उनके जाने का रहस्य, रहस्य ही रहा | अंकिता और सुशांत साथ नहीं हो पाए, अगर साथ होते तो क्या आज हकीकत गुछ और होती ? खैर अब इन बातों का कोई मतलब तो रहा नहीं |


सुशांत सभी को याद आएंगे, जब भी टीव्ही पर उनकी फिल्म लगेगी या गाना बजेगा, सभी को १४ जून ये तारीख जरूर याद आएगी…! साथ ही मन में एक टीस जरूर उठेगी कि काश आज सुशांत होते, काश इस रहस्य से पर्दा उठ पाता, काश जो हुआ वो कभी ना हुआ होता…!. काश…..

- निहारिका पोल सर्वटे