DYAU सायन्स कम्युनिकेशन : मासिक विज्ञान पत्रिका, विद्यार्थियों की ‘विज्ञान मित्र’

    10-Jun-2021
|

क्या आप जानते हैं ? भारत में 250 मिलियन से भी अधिक विद्यार्थी हैं | और इन सभी विद्यार्थियों को शालेय जीवन में विज्ञान विषय अनिवार्य है | वैसे केवल अनिवार्य विषय होने के कारण ही नहीं, वरन् विज्ञान में छुपी कई सारी महत्वपूर्ण बातों, और आविष्कारों के कारण विज्ञान यह विषय विद्यार्थियों को पसंद है | कई विद्यार्थियों का तो यह प्रिय विषय है | विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिये, और अन्य विद्यार्थियों में इस विषय के प्रति रुचि जागृत करने के लिये DYAU सायन्स कम्युनिकेशन कई सारे कार्यक्रम और उपक्रम लेकर आ रहा है | इसी में से एक है इनकी मासिक पत्रिका | यह मासिक विज्ञान पत्रिका ज्ञान का खजाना है | विद्यार्थियों के मन में विज्ञान के प्रति प्रेम और रुचि पैदा करने वाली इस पत्रिका में विशेषज्ञों के लेख, कई सारी मजेदार एक्टिव्हिटीज, विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा लिखे लेख और भी बहुत कुछ है |


DYAU_1  H x W:

 

इस पत्रिका की सबसे खास बात यह है कि यह विद्यार्थियों, पाठशालाओं और शिक्षकों को एक ऐसा मंच प्रदान करती है, जहाँ विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में उनके हुनर को दिखा सकें | इस पत्रिका का खास आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए लेख हैं | साथ ही विद्यार्थियों द्वारा किए गए एनिमेशन्स, SciToons और भी बहुत कुछ | यदि आप चाहते हैं कि, हर माह आपके बच्चे के मन में विज्ञान से संबंधित विभिन्न पहलुओं के प्रति रुचि निर्माण हो, और आपका बच्चा विज्ञान विषय को अधिक मजे के साथ पढे, तो यह पत्रिका बहुत ही कारगर साबित होगी | विज्ञान के क्षेत्र में आज कितने सारे नये आविष्कार हो रहे हैं, कितना कुछ बदल रहा है, ऐसे में इंटरनेट पर मिली जानकारी सही है या नहीं ये कैसे बताएँ, इसीलिये DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की मासिक पत्रिका बनी है | जिसके माध्यम से अभिभावक सही जानकारी बच्चों तक पँहुचा सकें |

DYAU सायन्स कम्युनिकेशन का प्रमुख उद्येश्य है बच्चों में पढने और लिखने की रुचि को विकसित करना | आजकल के जमाने में जहाँ सबकुछ इंटरनेट पर मिलता है, व्हिडियोज के स्वरूप में देखा जाता है, वहीं अभिभावकों को अपने बच्चों में पढने और लिखने की रुचि को विकसित करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं, ऐसे में कक्षा ६वीं से १२वीं तक के विद्यार्थियों के लिये DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की यह मासिक विज्ञान पत्रिका संजीवनी बूटी साबित होगी, जो विज्ञान के क्षेत्र की हर जानकारी आप तक पँहुचाएगी साथ ही बच्चों को अपनी कला और हुनर को इस पत्रिका के माध्यम से दुनिया के सामने रखने का मौका भी मिलेगा |

इस पत्रिका के साथ साथ DYAU सायन्स कम्युनिकेशन एक न्यूजलेटर भी भेजता है, जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों के लिये जो अवसर हैं, उनकी जानकारी दी जाती है | उदाहरण के लिये इंटर्नशिप्स, ट्रेनिंग प्रोग्राम, विविध कोर्सेस इत्यादि की जानकारी इस न्यूजलेटर में मिलती है | याने कि विद्यार्थी ना केवल विज्ञान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, अपने हुनर को, लेखन कौशल्य को दुनिया के सामने रख सकेंगे, बल्कि विभिन्न अवसरों की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे और साथ ही कुछ बडा भी कर के दिखा सकेंगे |

यदि आपको भी DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की मासिक पत्रिका प्राप्त करनी है, तो आज ही रजिस्ट्रेशन करें |

आप यहाँ क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं 

रजिस्ट्रेशन करने पर ६वीं से १२वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हर महीने DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की तरफ से होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा | जिसमें वे विज्ञान क्षेत्र के कई नामी व्यक्तियों से और वैज्ञानिकों से संवाद कर सकेंगे | साथ ही DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की तरफ से होने वाली विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का वे हिस्सा बन सकेंगे | जिसमें टेलिस्कोप मेकिंग प्रतियोगिता, आयआयटी जैसी बडी संस्थाओं की लॅब का लाईव्ह टूअर और ऐसी कई अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं | और साथ ही विद्यार्थियों को हर माह DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की विज्ञान पत्रिका और न्यूजलेटर एक वर्ष तक मिलेगा |

तो है ना ये एक फायदे का सौदा ?

आज ही रजिस्ट्रेशन कीजिए और अपना नाम दर्ज करवायें | आखरी तारीख १५ जून २०२१ है |