सुशांत सिंह राजपूत फिर एक बार ट्रेंडिंग

    06-May-2021
|

पिछले वर्ष याने की २०२० में प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु ने पूरे भारत को हिला दिया था | एक अच्छा खासा, हट्टा कट्टा नैजवान अचानक फाँसी के फंदे पर कैसे झूल जाता है ? ये प्रश्न सभी के मन में था | १४ जून २०२० को सशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा और तभी से सुशांत और उनकी मृत्यु पर ढेर सारे तथ्य आने लगे | लगभग सभी का मानना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या कर दी गई है | साथ ही सुशांत की मॅनेजर दिशा सालियान भी हत्या का शिकार हुई हैं | लेकिन अब तक इस विषय पर कोई ठोस सबूत या कोर्ट का ठोस निर्णय सामने नहीं आया है |


Disha Saliyan_1 &nbs


बात बहुत ही भयंकर है | आज आज भी सुशांत के फॅन्स उसके लिये न्याय चाहते हैं, इसीलिये सुशांत सिंह राजपूत आज भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं | उनके चाहने वालों का कहना है कि, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, और उन्हें दिशा सालियान के हत्यारों ने ही मारा है | हालांकि अभी तक साबित कुछ भी नहीं हुआ है, लेकिन यह भी एक तथ्य है, और इस पर भी गौर किया जाना चाहिये |

सुशांत सिंह की मृत्यु के पीछे उनका ड्रग्स लेना, उनकी दोस्त रिया चॉक्रोबॉर्ती, साथ ही ड्रग्स और नारकोटिक्स का समावेश कहीं लोगों को गमुराह करने के लिये तो नहीं किया गया ना ? यह प्रश्न भी मन में उपस्थित होता है | दिशा सालियान की मृत्यु भी एक Unsolved Mistry की तरह ही है | इसीलिये सुशांत की बरसी से पहले जनता जानना चाहती है, कि सुशांत सिंह राजपूत के आखरी समय में उनके साथ ऐसा क्या हुआ ?


क्या सुशांत सचमुच डिप्रेशन के शिकार थे ? या फिर वो ड्रग एडिक्ट थे ? या उनकी मृत्यु में रिया उनके भाई शौविक और उनके किसी पहचानवाले का हात है ? आखिरकार ऐसा क्या है, जिसने सुशांत और दिशा की जान ली ? ऐसे कौन लोग हैं जिन्हें इन दो मासूमों की जान जाने से कुछ हासिल हुआ ? सुशांत की मृत्यु को १० महीने पूरे हो चुके हैं | ऐसे में एक साल पूरा होने के पहले उनकी मृत्यु का सही कारण जानना आवश्यक है | सवाल ये उठता है, क्या ये ट्रेंडिंग ट्वीट्स सच पर से परदा उठा पाएँगे ?