गायिका सोना मोहापात्रा का ट्वीट व्हायरल…! क्या आर्थिक प्रश्न उन्हें भी सता रहे हैं ?

    25-May-2021
|

गायिका सोना मोहापात्रा को आप सभी जानते ही होंगे | अंबरसरिया, घर याद आता है मुझे जैसे गाने सभी की जबान पर चढे हुए हैं | सोना मोहापात्रा अपनी अलग किस्म की आवाज और अंदाज के लिये जानी जाती हैं | हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो काफी व्हायरल भी हुआ है | इस ट्वीट में वे कह रही हैं कि आज मेरी फिल्म “शट अप सोना” हर फेस्टिव्हल में सैर कर रही है, जिसे बनाने के लिये मैंने अपनी सारी सेव्हिंग्स लगा दी थी, और महामारी से कुछ समय पहले ही और हमें वहां पर लाकर खड़ा कर दिया जहां पर कमाई का कोई जरिया नहीं है'। सोना ने अपनी आर्थिक परिस्थिती इस एक ट्वीट में बयाँ कर एक बहुत बडा सच हमारे सामने लाकर रख दिया है |


Sona Mohapatra_1 &nb


आप सोच कर देखिये ना, हमें चकाचौंध दिखती है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ताम झाम दिखता है, लेकिन इस पँडेमिक और लॉकडाउन का यदि किसी पर सर्वाधिक असर हुआ है, तो वो है फिल्म इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले सभी छोटे बडे लोग | स्पॉट दादा से लेकर, मेक अप दादा तक, और बडे बडे एक्टर्स से लेकर सोना मोहापात्रा जैसे गायकों तक | सभी के लिये यह समय आर्थिक कठिनाइयाँ देने वाला समय रहा है |

सोना ने अपनी मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट करते हुए यह ट्वीट किया है, जिसके साथ वे यह भी कह रही हैं कि, “आप दर्द से भाग नहीं सकते, लेकिन इसका आपक पर कितना असर होता है, ये आप पर निर्भर करता है|” सोना के इस ट्वीट ने चकाचौंध भरी दुनिया की एक सच्चाई हमारे सामने खोल कर रख दी है | आज के समय में जिसके पास काम है, वो ही व्यक्ति सबसे धनवान है |


इस ट्वीट पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने कमेंट किया है, साथ ही सोना से कहा है कि वे धीरज रखें, बुरा वक्त भी निकल जाएगा |