F.R.I.E.N.D.S का रियूनियन...Could we be more excited?

    14-May-2021
|

क्या आप भी मेरी तरह पागल मॅड फ्रेंड्स फॅन हैं ? यदि हैं तो ये खबर आपके लिये है | F.R.I.E.N.D.S इस आयकॉनिक शो का १७ साल बाद रीयूनियन होने जा रहा है | इसमें फ्रेंड्स के प्रमुख ६ कलाकार याने कि हम सबके चहेते फीबी, रेचल, रॉस, मोनिका, चँडलर और जोई शामिल होंगे | २७ मई को ये शो एचबीओ मॅक्स पर टेलिकास्ट होगा | और हम भारत में रहकर भी अपनी खुशी काबू में नहीं कर पा रहे हैं |

 

FRNDZ_1  H x W:


आपमें से कई ऐसे लोग होंगे, जो इस शो का एक एपिसोड आज भी रोज देखते होंगे | कितनों का क्वारंटाइन, कोविड का वक्त फ्रेंड्स के साथ हँसते, हँसाते कट गया होगा | और इसीलिये ये खबर उन सभी लोगों को खुशी देगी, जो इस शो के आज भी उतने ही ज्यादा फॅन्स हैं | जो चॅंडलर के जोक्स पर आज भी ठहाके मार के हँसते होंगे, उस जोक को १००० वीं बार सुनने के बाद भी, जो रेचल की तरह फॅशन सेंस रखना चाहते हों, २७ सालों के बाद भी (फ्रेंड्स का पहला एपिसोड २७ साल पहले आया था, और आखरी १७ साल पहले) कितने लोग आज भी फीबी की तरह विअर्ड सेंस ऑफ ह्यूमर चाहते होंगे, कितने ही लोगों को पेनियेंटोलॉजी के बारे में रॉस के कारण पता चला होगा, कितने ही लोग मॉनिका की तरह सफाई के दीवाने होंगे, और कितने ही लोग रोज हर वक्त खाना खाते वक्त जोई को याद करते होंगे (Because joey dosen’t share food) उन सभी के लिये ये खबर किसी बडी खुशखबरी से कम नहीं कि वे इतने साल बाद अपने पसंदीदा फ्रेंड्स कॅरेक्टर्स से फिर मिल सकेंगे | (भारत में रहने वालों को ये एपिसोड कब देखने मिलेगा, पता नहीं लेकिन उम्मीद पे दुनिया कायम है |)
 

FRNDZ_1  H x W: 

तो.. आप ही सोच कर देखिये, ऐसा कौन सा शो है, जिसके पीढी दर पीढी फॅन्स हैं, जो १० साल तक चला, और उसका आखरी एपिसोड देखकर आज भी फॅन्स रो पडते हैं | मेरी तरह कितने ही पागल होंगे, जो फ्रेंड्स का दसवाँ सीझन खत्म होने के बाद फिर पहले से देखना शुरु करते होंगे | फ्रेंड्स ने कितनों को डिप्रेशन से निकाला है, कितने दोस्तों को साथ लाया है, कितनी जोडियाँ बनाई हैं | एक ऐसा शो जो १० साल चला, बिना अपनी गुणवत्ता को कम किये | उसी जोश के साथ, उतना ही अच्छा कॉंटेंट देते हुए | तो ऐसे शो का इतना बडा एपिसोड आ रहा हो तो एक्सायटेड होना तो बनता है ना ? 

आईये देखते हैं, इंटरनेट पर इसके बारे में क्या धमाका हो रहा है : 



है ना मजेदार, देखते हैं, हमें ये एपिसोड देखने को कब मिलता है ? इंतेजार रहेगा |