Shocking News नहीं रहे प्रसिद्ध पत्रकार रोहित सरदाना

    30-Apr-2021
|

कोरोना आए दिन हजारों लोगों की जानें ले रहा है, ऐसे में किसी नैजवान का वो भी ऐसे नौजवान जिसे पूरा देश जानता हो, का कोरोना से निधन हो जाना बहुत की क्लेशकारक है | ऐसी ही एक खबर आज सामने आई है | आजतक के प्रसिद्ध पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना के कारण निधन हो गया है | वे कोरोना पॉजिटिव्ह थे, और बढते कॉम्प्लिकेशन्स के कारण उन्हें हार्ट अटॅक आया जिसके बाद वे नहीं रहे | रोहित सरदाना के चाहने वालों के लिये ये बहुत ही दु:खद खबर है |


Sardana_1  H x


वे आजतक चॅनल पर प्रसिद्ध कार्यक्रम दंगल को होस्ट किया करते थे | राष्ट्रवादी विचारधारा और निर्भय पत्रकारिता के कारण उन्हें जाना जाता था | रोहित सरदाना के चाहने वाले भी बहुत हैं | ट्विटर पर उनके ४ मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं | और यह खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले सोशलमीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त कर रहे हैं |

झी मीडिया के प्रसिद्ध पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "अब से थोड़ी पहले जीतेंद्र शर्मा का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है. ऊँ शांति...! 

 






रोहित सरदाना लंबे समय तक झी न्यूज में एंकर रहे | साल २०१८ में उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | इसके बाद वे आजतक का एक हिस्सा बने | लोग उन्हें उनकी निर्भय पत्रकारिता और मजबूत व्यक्तित्व के कारण पसंद करते थे |

जैसा कि सुधीर चौधरी ने कहा, शायद हम में से कोई भी इस खबर के लिये तैयार नहीं था | कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है | और इसके सबसे करीब हैं फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर्स, पुलिस, पत्रकार, सरकारी कर्मचारी और फील्ड पर काम करने वाले लोग | सभी को बच कर रहना आवश्यक है |