कोविन का सर्वर डाउन हुआ और ट्रेंड करने लगा IRCTC

    28-Apr-2021
|

आज से भारत में कोरोना व्हॅक्सीन के लिये १८ वर्ष की आयु से अधिक लोग भी रजिस्टर कर सकते हैं | शाम ४ बजे से कोविन वेबसाइट और आरोग्यसेतु और उमंग एप के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | लेकिन जो होना था वो तो हुआ ही | ४ बजते ही एक साथ ढेर सारे लोगों ने रजिस्ट्रेशन करना चालू किया, और देखते ही देखते कोविन का सर्वर डाउन हो गया | लेकिन अचानक ट्विटर पर IRCTC ट्रेंड करने लगा | क्यों ? आईये जानते हैं :


IRCTC_1  H x W:


हमेशा ऐसा बिचारे IRCTC के साथ होता है | जब भी तत्काल की बुकिंग के लिये पोर्टल खुलता है, एक साथ सभी उस पर टूट पडते हैं | हालांकि अभी कोई ट्रॅव्हल नहीं कर रहा, लेकिन अक्सर ऐसा माजरा IRCTC के साथ होता है | लेकिन आज ये कोविन के साथ हुआ | बस फिर क्या था, देश के सभी मीम बनाने वाले कलाकार जाग उठे और एक से एक मीम बनाकर ट्विटर पर डालने लगे | देखते ही देखते ट्विटर पर IRCTC ट्रेंड करने लगा | है ना मजे की बात |

आईये देखते हैं इन कलाकारों ने किस तरह के मीम्स बनाए हैं, और लोगों को हँसने पर मजबूर कर दिया है |