मालदीव्स भेज रहा है सभी भारतीयों को अपने देश वापस…! बेचारे बॉलिवुड सेलेब्स…!

26 Apr 2021 16:51:19

आज दोपहर से मालदीव्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है | जानते हैं क्यों ? क्यों कि मालदीव्स ने एक निर्णय लिया है, वो सभी भारतीयों को वापस भेज रहा है | साथ ही अब मालदीव्स में भारतीयों की एंट्री बंद है | जिसका कारण है भारत में बढता कोरोना | मालदीव्स के पर्यटन मंत्रालय ने आज एक ट्वीट कर ये निर्णय बताया | जिसके बाद से ही बॉलिवुड सेलेब्रिटीज पर भर भर के मीम्स बन रहे हैं |


Maldives_1  H x


कुछ दिन पहले ही बॉलिवुड के सेलिब्रिटीज को ट्रोल किया गया था | क्यों कि भारत में कोरोना महामारी के चलते हालात गंभीर हैं | यहाँ पर आए दिन कोरोना पेशंट्स की संख्या बढती जा रही है | कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है | और ऐसी स्थिती में अपने पैसे पावर और पोजिशन का उपयोग कर लोगों की मदत करने के बजाय बॉलिवुड सेलेब्स जैसे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, टायगर श्रॉफ और दिशा पटानी, जान्हवी कपूर आदि छुट्टियाँ मनाने मालदीव्स पँहुच गए | उनके मालदीव्स जाने को भी भयंकर ट्रोल किया गया था |


यह भी पढें : Shameless Celebrities…! मुसीबत के वक्त भारत छोड कर भाग गए ये सेलिब्रिटीज…!

अब जब मालदीव्ह ने ये निर्णय ले लिया है, तो बॉलिवुड के सितारों को अपनी “ड्रीम डेस्टिनेशन” बदलनी पडेगी | और इसी के चलते ये सेलेब्स ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं | आईये देखते हैं भारत की जनता इस निर्णय का स्वागत कैसे करती है :


Powered By Sangraha 9.0