एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अभिनय की दुनिया को कहा अलविदा…!

    26-Apr-2021
|

आशका गोराडिया को आप सब जानते ही होंगे, बिग बॉस फेम, कुसुम फेम, डायन फेम कितने धारावाहिकों के नाम ले लिये जाएँ ? छोटे पर्दे की प्रसिद्ध अभिनेत्री आशका गोराडिया के नाम के बहुत चर्चे हैं | लेकिन इस बार वे अदाकारी के कारण नहीं तो एक बिझनेस एंत्रप्रिनिओर होने के कारण जानी जा रही हैं | हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि वे अब अभिनय की दुनिया को अलविदा कह रही हैं, और बिझनेस की दुनिया को गले लगा रही हैं | आईये देखते हैं, क्या कहना है आशका का ?


Aashka_1  H x W


आशका गोराडिया ने कई सालों से अभिनय के क्षेत्र में अपने पैर जमाए हुए हैं | लेकिन पिछले कई सालों से वे अपने मेकअप ब्रँड ‘रिने’ के अंतर्गत मेकअप इंडस्ट्री में भी उतर चुकी हैं, और यहाँ भी बेहद अच्छा काम कर रही हैं | और इसीलिये अब वो मेकअप की दुनिया को ही अपना कर, अभिनय की दुनिया को पीछे छोड रही हैं | वे कहती हैं, कि बिझनेस का कीडा उनके खून में है, एक प्रसिद्ध मॅकझीन की कव्हरस्टोरी आशका पर की गई, और उसी का कव्हर शेअर करते हुए आशका ने अपना यह निर्णय अपने फॅन्स को सुनाया है |

इससे पहले भी आशका चर्चा का हिस्सा बनीं थी, जब आशका ने अमेरिकन बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबले के साथ शादी की थी | खासबात यह है कि ब्रेंट एक योगा गुरु हैं, और गोवा में उनका योगा इंस्टीट्यूट है | आशका का खुद का बिझनेस है और वे भी योगा एंथुझिएस्ट हैं | अपने पति के साथ योगा की विभिन्न मुद्राओं में उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं | पिछले २-३ सालों में दोनों पती पत्नी अपने अपने करिअर में अच्छी प्रगती कर रहे हैं, इसलिये आशका ने अभिनय के क्षेत्र को छोडने का मन बना लिया है |



वे अपनी पोस्ट में कहती हैं कि, “जब मैं १६ साल की थी तब मुंबई आ गई थी | अभिनय के क्षेत्र ने मुझे बहुत कुछ दिया | सफलता की नई उँचाइयाँ, रेड कार्पेट, एंकरिंग और बहुत सारे अवसर | फिर दो साल पहले मैंने उस रासते को चुना जिस पर मैं हमेशा से चलना चाहती थी | व्यवसाय के रासते को | मेरा बच्चा मेरा ब्रँड ‘रिने’ अब बढ रहा है, और उसके साथ मैं भी | पिछले दो साल की वो मेहनत मैं नहीं भूल सकती | इसीलिये अब मैंने पिछे मुडकर न देखने का फैसला किया है | अभिनय ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन अब मैं व्यवसाय की दुनिया में जीना चाहती हूँ | जो लोग नई राहों पर चलना चाहते हैं, लेकिन उलझन में हैं, तो मैं उनसे कहना चाहती हूँ घबराईये नहीं, जाएँ और दहाड लगाएँ, दुनिया आपकी है |”

आशका के नये सफर में उनके पति और उनके दोस्त, परिवार उनका खूब साथ निभा रहे हैं | आशका को आखरी बार छोटे पर्दे पर २०१९ में ‘डायन’ धारावाहिक में देखा गया था | आशका के नये सफर के लिये उसे ढेरसारी शुभकामनाएँ |