राम नवमी, याने भगवान प्रभु श्रीराम का जन्मदिन | इस दिन प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में जन्म लिया था | २ दिन पहले हम सभी ने बडी धूम धाम से अपने अपने घरों में राम नवमी मनाई | लेकिन सबसे ज्यादा राम नवमी का आनंद यदि हमने उठाया तो इंडियन आयडल का ‘राम नवमीं’ स्पेशल एपिसोड देखकर | हम सब आजकल पाश्चात्य संस्कृति के पीछे इतने भाग रहे हैं कि, अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता भूलते जा रहे हैं, ऐसे में ऐसे कुछ कार्यक्रम हैं, जो हमें वापस अपनी संस्कृति के करीब लेकर जाते हैं | आप याद कीजिए आपने आखरी बार (या शायद पहली बार ) रामचरित मानस कब सुना था ?
तो इस दो दिन के खास कार्यक्रम में सभी कलाकारों नें राम भजन प्रस्तुत किये | लेकिन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर का संक्षिप्त रामायण और उसके पीछ स्क्रीन पर सॅंड आर्ट द्वारा दिखाई गई राम कथाएँ | ऐसी कला और ऐसे कलाकार हमनें शायद ही पहले कभी देखे होंगे | भक्तिमय वातावरण में सभी कलाकार रामभक्ति में लीन थे, मनोज मुंतशिर उनकी शब्दसंपदा को बिखेरते संक्षिप्त रामायण सुना रहे थे, कलाकार रामभक्ति के गीत गा रहे थे, और उनकी भावनाओं को प्रस्तुत करती रेत की कलाकारी स्क्रीन पर थी | बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शित यह कार्यक्रम सभी दर्शकों को पसंद आया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में योगगुरु बाबा रामदेव उपस्थित थे | और कार्यक्रम का सूत्रसंचालन कर रहे थे जय भानुशाली | वातावरण भक्तिमय था | ऐसा वातावरण जिसकी शायद आज की परिस्थिती में हम सभी को आवश्यकता थी | यदि आपने यह एपिसोड अभी तक नहीं देखा तो अवश्य देखें | आप इस विशेष कार्यक्रम को सोनी लिव्ह एप पर देख सकते हैं |
यह एक सुखद अनुभव था | टीव्ही के कार्यक्रमों, रिएलिटी शोज के गिरते स्तर को देखते हुए फिलहाल इंडियन आयडल ने अपने आप को एक नये मकाम पर पँहुचाया है, और वाकई में बहुत ही उम्दा कलाकार इस साल के इंडियन आयडल में हैं, एक बार अवश्य देखें |