महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी लगेगा वीकएंड लॉकडाउन

    15-Apr-2021
|

महाराष्ट्र के साथ साथ अब दिल्ली में भी लॉकडाउन की चर्चाएँ चल रही हैं | जहाँ कल दिल्ली में एक दिन में १७ हजार से अधिक कोरोना केसेस सामने आए हैं, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वीकएंड लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है | इस लॉकडाउन में मॉल, जिम, स्पा, आदि सभी ,स्थान बंद रहेंगे | लोगों को घरों में ही रहना होगा | महाराष्ट्र की राह पर अब दिल्ली में भी कोरोना को लेकर भय बढ रहा है, और इस श्रृंखला को तोडना अत्यावश्यक हो गया है | इसीलिये वीकेंड लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है | 


Delhi_1  H x W:


पाबंदियों के बीच दिल्ली सरकार ने इस सीजन होने वाली शादियों का खयाल रखा है। कर्फ्यू के दौरान शादियों में शामिल होने के लिए ई-पास दिए जाएंगे। इसके साथ ही और किस तरह की छूट और पाबंदी रहेगी आगे देखते हैं : 


1. मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, बाजार और निजी दफ्तर बंद रहेंगे।

2. सिनेमा हॉल खुलेंगे, लेकिन सिटिंग कैपेसिटी की 30% क्षमता के साथ।

3. रेस्टोरेंट में बैठकर खाना नहीं खा सकते, केवल होम डिलीवरी हो सकती है।

4. हर म्युनिसिपल जोन में रोज एक वीकली मार्केट खोले जाने की इजाजत।

5. कर्फ्यू के दौरान शादियां अटेंड करने के लिए लोगों को कर्फ्यू पास (ई-पास) दिए जाएंगे।

6. हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्टेशन जाने वालों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी। इसके लिए पास लेना होगा।


दिल्ली में रहने वाले लोगों को भी अपना और अपने अपनों का खास खयाल रखना होगा | अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की कमी नहीं है, लोग सरकारी अस्पतालों पर भरोसा रखें | मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि, उन्हें जो जानकारी हासिल है, उसके हिसाब से दिल्ली के असपतालों में अभी भी ५ हजार बेड्स खाली हैं |