पिछले २४ घंटों में १ लाख ६० हजार से भी अधिक केसेस...!
भारत में कोरोना की स्थिती दिन प्रतिदिन बिगडती जा रही है | देश मे पिछले २४ घंटों में १ लाख ६० हजार से भी अधिक कोरोना केसेस सामने आए हैं, जिसमें से ६० हजार से अधिक तो अकेले महाराष्ट्र से हैं | कोरोना की बढती लहर के कारण लोगों के मन का डर भी बहुत अधिक बढ गया है | पूरे देश में कई परिवार कोरोना पीडित हैं, और अस्पतालों में बेड्स, व्हेंटिलेटर्स, सेमडेसवीर इंजेक्शन्स की कमी हो चुकी है | कोरोना के इस दूसरे स्ट्रेन में सिम्पटम्स भी कुछ अलग हैं | पिछले २४ घंटों में ९०४ लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है | कुल मिलाकर देश एक कठिन परिस्थिती से गुजर रहा है, शायद पिछली बार से भी अधिक कटिन परिस्थिती से |
इस कठिन परिस्थिती में एक अच्छी खबर ये है, कि कोरोना की एक और व्हॅक्सीन को मान्यता मिली है, जिसका नाम है स्पटनिक | इससे पहले भारत में लोगों को कोविशील्ड और कोव्हॅक्सीन लगाई जा रही है | इसके अलावा अब स्पटनिक भी लगाई जाएगी | जिससे शायद देश में जो टीकाकरण हो रहा है, उसे और अधिक बढावा मिले और टीके की कमी महसूस ना की जाए |
महाराष्ट्र में कडा लॉकडाउन है, मध्यप्रदेश और दिल्ली में भी कुछ इसी तरह के हालात हैं | दिल्ली में लॉकडाउन तो नहीं लगाया गया है, लेकिन दिल्ली में एक दिन में १०५०० से अधिक कोरोना केसेस सामने आने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि, दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं |
इस परिस्थिती को देखकर लगता है, कि क्या देश अगले लॉकडाउन की ओर अग्रेसर है ? क्या फिर एक बार हमें वही जिंदगी जीनी पडेगी जो २०२० में हम सभी जी रहे थे | यदि हाँ तो ऐसे में छोटे व्यापारियों का क्या होगा ? किसानों का क्या होगा ? दिहाडी मजदूरों का क्या होगा ? ये सब भी हमें सोचना होगा | इससे बचने के लिये खयाल हमें ही रखना होगा | इसलिये मास्क पहनें, जरूरत हो तो ही घर से निकलें, अन्यथा घरों पर ही रहें | दूसरों की भी मदत करें, और सतर्क और सावधान रहें |