विराट कोहली ने बडे ही प्यार से दी अनुष्का को ‘वुमन्स डे’ की बधाईयाँ…!

    08-Mar-2021
|

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ये जोडी सभी को बहुत पसंद हैं | जब भी ये दोनों अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते हैं, तो उस पोस्ट पर लाईक्स और कमेंट्स की बौछार हो जाती है | वैसे तो उनका हर पोस्ट ही खास होता है, लेकिन उनका आजका पोस्ट बहुत ही खास है | विराट कोहली ने अनुष्का को बहुत ही खास अंदाज में वुमन्स डे की बधाईयाँ दी है | 


Virushka_1  H x


अनुष्का और वमिका की फोटो पोस्ट करते हुए विराट लिखते हैं, “ एक बच्चे का जन्म होते हुए देखना एक बहुत ही रोमांचक और सुखद अनुभव है | इसे देखने के बाद आपको एक नारी की असली शक्ति का अंदाजा होता है | और यह भी पता चलता है कि यह शक्ति भगवान ने केवल महिलाओं को ही क्यों दी ? क्यों कि महिलाएँ हम पुरुषों से अधिक मजबूत होती हैं | मेरे जीवन की सबसे साहसी और स्ट्रॉंग महिला को और उसे भी जो बडी होकर बिल्कुल अपनी माँ की तरह बनेगी, वुमन्स डे की ढेर सारी बधाइयाँ” इन प्यार भरी पंक्तियों के बाद उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयाँ दी हैं |



विराट और अनुष्का के घर हाल ही में नन्हीं परी का आगमन हुआ है, जिसका नाम उन्होंने वमिका रखा है | अभी तक विराट और अनुष्का ने वमिका का चहरा तो नहीं दिखाया लेकिन फिर भी विराट अनुष्का के फॅन्स को वमिका से भी प्यार हो ही गया है |