अक्षय कुमार ने होली पर किया ऐसा ट्वीट की होने लगे ट्रोल…!

    29-Mar-2021
|

अक्षय कुमार को उनकी अदाकारी के साथ साथ देशभक्ति के लिये भी खूब जाना जाता है | अक्सर उनके ट्वीट्स और उनकी फिल्में भी दूसरे सितारों से थोडी हटकर होती हैं, जो देशभक्ति का एक अलग अहसास देती हैं, लेकिन फिलहाल अक्षय कुमार किसी और वजह से चर्चा में हैं | अक्षय कुमार ने होली की सभी को बधाईयाँ देते हुए एक ऐसा ट्वीट किया जिसके कारण वे ट्रोल करने लगे | आईये जानते हैं, क्या है माजरा ?


Holi_1  H x W:


अक्षय कुमार ने सभी को कहा है कि, “डू मी अ फेवर लेट्स नॉट प्ले होली. इस बार की होली घर पर ही मनाएँ, होली की सभी को शुभकामनाएँ |” अक्षय कुमार का एक प्रसिद्ध गाना है, डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली, उसी की तर्ज पर उन्होंने आज यह ट्वीट किया है | लेकिन इससे कुछ लोग आहत हो गए हैं, और अक्षय कुमार और उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं | उनका कहना है कि, केवल हिंदु त्यौहारों पर ही पर्यावरण की और पानी की बचत का पाठ क्यों पढाया जाता है ? क्या ईद पर भी यदी नसीहत दी जाती ? इसी बात को लेकर अक्षय कुमार काफी ट्रोल हो रहे हैं |


अक्सर ऐसा देखा गया है कि सेलिब्रिटीज हिंदु त्यौहारों, जैसे कि, दीवाली पर पठाखे ना फोडें / जलाएँ, होली पर पानी की बचत करें, रंग ना खेलें इत्यादि की सलाह देते हैं | और ये ही सेलिब्रिटीज अपनी शादी में लाखों करोडों के पटाखे जलाते हुए पाए जाते हैं | ऐसा दोगलापन क्यों ? इस बात पर सवाल उठाते ये सारे ट्वीट्स हैं, जिसका अक्षय कुमार शिकार बन गए हैं | बात वैसे सही तो है, लेकिन अक्षय कुमार ने ऐसा ट्वीट क्या कोरोना के चलते किया है, या उनसे अनजाने में हुआ है ? यह बात स्पष्ट नहीं हैं |


वैसे हम कहेंगे, खूब होली खेलें, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए | रंग लगाइये लेकिन मास्क पहन कर (इससे फायदा यह होगा कि आपको रंग ज्यादा नहीं लगेगा ), पिचकारी से एक दूसरे पर रंग डालें, ना कि हाथ से | आप होली खेलना चाहते हैं, तो आपके पास हजार तरीके हैं, कोरोना से बच कर होली खेलने के | हर तरीका आजमाइये और जम के होली खेलिये | होली की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ |