‘अजीब दास्तान’ का टीझर रिलीज… एक साथ कई नामी कलाकार दिखेंगे पर्दे पर

19 Mar 2021 15:49:14

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म "अजीब दास्तान" का टीझर प्रदर्शित हुआ है, और इस टीझर ने दर्शकों की उत्सुकता बढा दी है | टीझर से पता चलता है कि इस फिल्म में ४ कहानियाँ हैं, और कई तरह के मोड इन कहानियों में लाकर इन कहानियों को बहुत इंटरेस्टिंग बना दिया गया है | चार अलग अलग कहानियाँ, कुछ अलग अलग किरदार और बेहतरीन मसाला इसके कारण इस फिल्म का इंतजार सभी दर्शकों को अभी से है | यह नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म है, और १६ अप्रैल को रिलीज होगी |


Ajeeb dastaan_1 &nbs


इस फिल्म में आपको पाताल लोक के हाथीराम और हथौडा त्यागी अर्थात जयदीप अहलावत और अभिषेक बॅनर्जी एक साथ दिखाई देंगे | इसके अलावा फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, अदिती राव हैदरी, मानव कौल, तोता रॉय चौधरी, नुसरत भरूचा आदि दिखाई देंगे | इंटरेस्टिंग स्टारकास्ट होने के कारण दर्शकों की उत्सुकता इस फिल्म के प्रति और भी अधिक बढ गई है |



फिल्म का निर्देशन किया है, शशांत खैतान, राज मेहता, नीरज घेवान, और कायोज ईरानी ने | साथ ही इस फिल्म के निर्माता हैं करण जौहर | करण जौहर इस तरह अलग अलग निर्देशकों के साथ इससे पहले लस्ट स्टोरीज और घोस्ट स्टोरीज भी लेकर आए थे, जिसमें से घोस्ट स्टोरीज लोगों को उतनी पसंद नहीं आई थी | लेकिन इस फिल्म के माध्यम से वे फिर कुछ हटके दिखाने जा रहे हैं | फिल्म रिलीज होने के बाद ही इन कहानियों के बारे में पता चल सकेगा, तब तक आप टीझर एंजॉय कीजिए |


Powered By Sangraha 9.0