बीजेपी में हुआ ‘राम जी’ का आगमन

18 Mar 2021 18:32:25

९० के दशक में रामानंद सागर निर्मित रामायण घर घर में पँहुच चुका था, और अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया याने कि राम जी और सीता जी को सच में पूजा जाता था | लॉकडाउन के लगते ही, जब सरकार ने पुन: एक बार रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरु किया, तो ये सभी कालजयी कलाकार फिर एक बरा हमारे घरों का हिस्सा बन गए थे | आज उन सारी बातों को याद करने कारण यह है, कि पूरे भारत के चहीते राम जी याने कि अरुण गोविल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं | और इसी कारण फिर एक बार राम जी चर्चे में हैं |


Ram ji_1  H x W


अरुण गोविल ने आज भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार की | और जैसे ही यह खबर आई, ट्विटर पर रामायण और अरुण गोविल फिर एक बार ट्रेंड करने लगे | अरुण गोविल आज भी भारतीय जनता में प्रसिद्ध हैं, और आज भी जब ऑन स्क्रीन रामायण की बात होती है, राम जी के वेश में आँखों के सामने अरुण गोविल ही आते हैं, उनके फॅन्स ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है, और इंटरनेट पर अपनी खुशी जाहिर की है |


जैसे ही अरुण गोविल ने बीजेपी की सदस्यता ली, ट्विटर पर उनके नाम के मीम्स बनने लगे | लोगों की क्रिएटिव्हिटी फूट फूट कर बाहर आई, आईये देखते हैं, एक झलक इन ट्वीट्स की :


Powered By Sangraha 9.0