डांस करते बुजुर्ग चचा और उन्हें पीटती उनकी पत्नी का व्हिडियो व्हायरल…!

17 Mar 2021 15:12:05

इंटरनेट पर आए दिन कोई ना कोई व्हिडियो रातों रात व्हायरल बन जाता है | फिर चाहे वह हेअर कटिंग कराते अनुश्रुत का व्हिडियो हो या फिर डांस करते चचा का जिनकी पत्नी ने उन्हें जमकर पीटा | बडा ही मजेदार और हँसाने वाला यह व्हिडियो इंटरनेट पर व्हायरल हो रहा है | आईये देखते हैं आखिर ऐसा क्या हो गया जो यह व्हिडियो व्हायरल हो रहा है |


old lady beating husband_


दरअसल हुआ यूँ कि एक शादी में एक बुजुर्ग चचा नाचे पडे थे, एकदम ढिनचॅक ढिनचॅक मन लगाकर नाच रहे थे | साथ ही अपना गमछा भी लहरा रहे थे | धमाकेदार म्यूजिक के साथ उनके इस डांस का मजा सभी ले रहे थे | लेकिन उन्हें थोडी ना पता था कि अगले ही पल चचा के साथ कांड होने वाला है |

व्हिडियो में नाचते चचा एकदम भागते हुए नजर आते हैं, इससे पहले कि हम सोचें ऐसा क्या हुआ इन चचा के साथ हमें हाथ में डंडा लिये उनकी पत्नी नजर आती है, जो उन्हें दे दना दन मार रही हैं | व्हिडियो देखते ही सब हँस हँस कर लोट पोट हो जाते हैं |


यह व्हिडियो इतना ज्यादा व्हायरल हो गया है कि इसे आयएएस एफसर अवनीश शरण ने भी ट्विटर पर शेअर किया है, और लिखा है, “खतरा बुढापे तक बना रहता है|” व्हिडियो काफी छोटा सा है, केवल २२ सेकंड का लेकिन इसे हजारों व्ह्यूज मिले हैं |


एक सज्जन यह व्हिडियो शेअर करते हुए लिखते हैं, ये तो ताई ने ज्यादती कर दी…!

आईये आप भी देख लीजिये यह मजेदार व्हिडियो.


Powered By Sangraha 9.0