जयपुर रेल्वे स्टेशन…! एकमात्र ऐसा स्टेशन जो है महिलाओं के जिम्मे…!

    17-Mar-2021
|

हमने अक्सर रेल्वे स्टेशन पर कई लोगों को काम करते देखा होगा, कई रेल्वे टिकिट खिडकी पर बैठे कर्मचारी, तो कई सफाई कर्मचारी | लेकिन रेल्वे स्टेशन जैसे स्थानों पर महिलाएँ अक्सर कम नजर आती हैं | यदि आप भी यही सोचते होंगे, तो बता दें कि यहाँ पर आप थोडेसे गलत हैं | जयपुर एकमात्र ऐसा रेल्वे स्टेशन है, जो पूरी तरह से महिलाएं संभालती हैं | है ना मजे की बात ?


Gandhi nagar jaipur_1&nbs


महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश करता यह जयपुर का रेल्वे स्टेशन पिछले तीन सालों से केवल महिलाएँ चला रही हैं | यहाँ एक भी पुरुष कर्मचारी काम नहीं करता |

बात हो रही है जयपुर-दिल्ली रूट के मशहूर रेलवे स्टेशन गांधीनगर की | यहां स्टेशन मास्टर से लेकर सफ़ाई कर्मचारी तक का कार्य महिलाएं संभाल रही हैं | फ़िलहाल इस रेलवे स्टेशन पर 40 कर्मचारी हैं और ये सभी महिलाएं हैं | महिलाओं को अपने पैरों पर खडा करने वाला, सही मायने में महिलाओं को सशक्त करने वाला यह एक बेमिसाल उदाहरण है |


Gandhi nagar jaipur_1&nbs


गांधीनगर देश का पहला मेन स्टेशन है जो महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है| इसे फ़रवरी 2018 में पूरी तरह से उत्तर पश्चिम रेलवे ने महिलाओं को सौंपा था| इससे पहले ये रिकॉर्ड माटुंगा रेलवे स्टेशन के नाम था, लेकिन वो एक उप-नगरीय रेलवे स्टेशन है|

आरपीएफ़ का स्टॉफ़ भी महिला कर्मचारियों का है| इसके अलावा यहां पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है| सभी कर्मचारी दिन-रात 8 घंटे की शिफ़्ट में काम करती हैं| इन्होंने बेहतर तालमेल के लिए एक 'सखी' नाम का व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा है|

है ना यह एक बहुत ही प्रेरणा देने वाली बात ?