साउथ की वे ३ फिल्में जो रीमेक से कहीं ज्यादा खबूसबरत हैं..!

01 Mar 2021 11:00:00

साउथ इंडियन फिल्मों का अपना एक अलग मजा होता है | अलग तरह का पहनावा, अलग एक्शन, अलग भाषा, सबकुछ अलग फिर भी अपनी सी लगने वाली कई फिल्मों साउथ इंडस्ट्री ने हमें दी हैं | थलाइवा रजनीकांत, नागार्जुना, मोहन लाल, चिंरजीवी और अब प्रभास जैसे कई एक्टर्स साउथ इंडस्ट्री ने हमें दिये हैं | और कई ऐसी आयकॉनिक फिल्में हैं, जो आज भी हमारे मन में घर कर चुकी हैं | बॉलिवुड ने साउथ की कई ऐसी फिल्मों का रीमेक बनाया है, जो हमें अच्छे से याद है और पसंद भी लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनकी ओरिजनल फिल्में एक मास्टरपीस हैं, आज हम ऐसी ही तीन फिल्मों की बात करने जा रहे हैं |


south_1  H x W:


१. अलईपायुथे : बॉलिवुड की साथिया फिल्म तो सभी को याद होगी, उस फिल्म के गाने और विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी का अभिनय कौन भूल सकता है भला | ए आर रेहमान का संगीत हो और मणिरत्नम की कहानी, तो फिल्म को हिट होना ही है | लेकिन क्या आप जानते हैं ? साथिया रिमेक है अलईपायुथे फिल्म का | जिसमें मुख्य किरदार निभाए थे आर. माधवन और शालिनी ने | दोनों फिल्मों में ही ए.आर. रहमान का संगीत था | और छलका छलका रे का ओरिजनल गाना देखिये, बडा ही प्यारा है यह | आर. माधवन की कुछ चुनींदा बेस्ट फिल्मों में इसका नाम भी जरूर शामिल होगा | 




२. मणिचित्रतारु : आपको भूलभुलैय्या भी याद होगी | जिसमें अक्षय कुमार विद्या बालन और शाइनी आहूजा नजर आए थे, जिसमें आपको राजपाल यादव और परेश रावल ने खूप हँसाया था | असल में यह भी एक रीमेक है, प्रसिद्ध मलयालम फिल्म ‘मणिचित्रतारु’ की | इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है शोभना और मोहनलाल ने जो अपने आप में बहुत बडे सितारे हैं | जैसे भूलभुलैय्या का आखरी गाना, आम्ही जे तोमार काफी हिट हुआ था वैसे ही मणिचित्रतारु का ‘ओरुमुरै वन्दु पार्थायां’ भी काफी हिट हुआ था | जिसे आपको शोभना के नृत्य के लिये अवश्य देखना चाहिये | 




३. थेवर मगन : अनिल कपूर और तब्बू स्टारर विरासत आपको अवश्य ही याद होगी जो १९९७ में आई थी | जिसका निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने किया था | असल में यह फिल्म कमल हसन की साउथ फिल्म ‘थेवर मगन’ की रीमेक है | कमल हसन का बहुत ही उम्दा काम इस फिल्म में देखा गया है | इस फिल्म और विरासत में आप को सारी समानताएँ देखने को मिलेंगी | कुछ भी नहीं बदला गया है | अनिल कपूर और कमल हसन दोनों ही उम्दा कलाकार होने के कारण किसी एक को चुनना मुश्किल है, लेकिन एक बहुत ही अच्छी कलाकृति के तौर पर ओरिजिनल फिल्म अधिक अच्छी लगती है | 



ऐसी कई फिल्में हैं, जैसे कि चाची ४२०, सदमा, स्वदेस इत्यादि जिनके बॉलिवुड ने रीमेक किये हैं | लेकिन आप सभी की एक बार ओरिजिनल कलाकृति अवश्य देखें | आपको ज्यादा मजा आएगा |


 

Powered By Sangraha 9.0