विकास शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोकलहर, भारत ने खोया एक होनहार पत्रकार

    05-Feb-2021
|

रिपब्लिक टीव्ही के जुझारू पत्रकार, ९ बजे के ‘ये भारत की बात है’ कार्यक्रम के प्रमुख एंकर विकास शर्मा का ‘पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन’ के चलते मुंबई में निधन हो गया | उनके जाने से संपूर्ण पत्रकारिता जगत में शोक लहर है | भारत ने एक होनहार पत्रकार इस महामारी के कारण खो दिया | विकास शर्मा, अर्णब गोस्वामी के खास मित्र भी थे, और उनके जाने से न केवल रिपब्लिक को, लेकिन संपूर्ण भारत को एक बहुत बडी क्षति हुई है, ऐसी भावनाएँ अर्णब गोस्वामी ने व्यक्त की हैं |


Vikas Sharma_1  


विकास शर्मा के निधन के बाद तुरंत ही #RIPVikasSharma हॅशटॅग ट्विटर पर प्रसिद्ध हो रहा है, जिसमें विकास शर्मा के चाहने वाले और कई सेलिब्रिटीज अपनी भावनाएँ व्यक्त कर रहे हैं | विकास शर्मा एक प्रसिद्ध एंकर थे, और उनकी बुलंद आवाज सभी का ध्यान समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर खीचता था |







विकास शर्मा कुछ दिन पूर्व कोरोना से ग्रसित हुए थे, लेकिन उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी, और काम पर अपनी वापसी भी की थी | पिछले तीन दिन से वे बीमार थे, और बुखार से पीडित थे, बीती रात मुंबई में अस्पताल में उन्होंने आखरी साँस ली | रिपब्लिक टीव्ही के प्रमख अर्णब गोस्वामी ने कहा, विकास उनके लिये बहुत खास थे, और उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा है, कि विकास नहीं रहे |