करीना कपूर और सैफ के घर आया नन्हा मेहमान…

22 Feb 2021 09:57:21

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर २१ फरवरी को नन्हा मेहमान आया है | उन्हें पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है | पूरे बी टाउन में इस खबर के कारण खुशी छाई हुई है | करीना और सैफ की ये दूसरी संतान है | तैमूर को तो आप सभी जानते ही होंगे | करीना और सैफ से ज्यादा तैमूर बी टाउन में प्रसिद्ध हो चुके हैं | अब तैमूर के छोटे भाई के आने के बाद देखते हैं क्या होता है |


saifina_1  H x


लेकिन जैसे ही करीना के दूसरे बेटे के जन्म की खबरें सामने आईं, लोग सैफ और करीना को ट्रोल करने लगे, वे कह रहे हैं कि, “अब इस बेटे का नाम सैफ करीना क्या रखेंगे ? बाबर या औरंगजेब ?” बता दें करीना के पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान है | जब इन्होंने ये नाम रखा था, तब उन पर बहुत उंगलियाँ उठाई गई थीं, कि देश को तहस नहस करने वाले शासक तैमूर का नाम करीना सैफ ने अपने बेटे को क्यों दिया ? इसीलिये उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद भी सब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, और कयास लगा रहे हैं, कि तैमूर के छोटे भाई का नाम क्या होगा ?

फिलहाल कहा जा रहा है कि करीना और नन्हें पटौदी बिल्कुल ठीक हैं | तैमूर अब ४ साल के हैं, और छोटे भाई के आने से बहुत खुश हैं | देखना यह है कि करीना और सैफ अपने इस बेटे का नाम क्या रखेंगे ? फैन्स को इस बात की बहुत उत्सुकता है |


Powered By Sangraha 9.0