दादा साहेब फालके पुरस्कार : अक्षय कुमार बेस्ट एक्टर तो दीपिका पादुकोण बेस्ट एक्ट्रेस

    22-Feb-2021
|

फिल्म जगत के प्रसिद्ध पुरस्कार दादा साहेब फालके पुरस्कार २०२० घोषित कर दिये गए हैं | ये पुरस्कार बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं | और इस वर्ष का दादा साबेह फालके बेस्ट एक्टर पुरस्कार अक्षय कुमार और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दीपिका पादुकोण के नाम पर दर्ज हुआ है | इस समारोह में कई नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत की थी | इस समारोह में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को क्रिटिक बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया, जो उन्हें उनकी आखरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिये मिला |


Dada saheb falke_1 &



अक्षय कुमार को फिल्म लक्ष्मी और दीपिका को छपाक के लिये इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया | अजय देवगन-काजोल स्टारर 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड जीतने में क़ामयाब रही | जबकि 'पैरासाइट' को बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म का अवॉर्ड मिला |



आईये जानते हैं, दादा साहेब फालके पुरस्कार २०२० प्रमुख कॅटेगरीज :


बेस्ट ऐक्टर- अक्षय कुमार (लक्ष्मी)


बेस्ट ऐक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण (छपाक)


क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर- सुशांत सिंह राजपूत (दिल बेचारा)


क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्ट्रेस- कियारा आडवाणी (गिल्टी)


बेस्ट डायरेक्टर- अनुराग बसु (लूडो)


बेस्ट सिनेमैटोग्राफ़र- जितिन हरमीत सिंह (ख़ुदा हाफ़िज़)


बेस्ट फ़िल्म- तान्हाजीः अनसंग वॉरियर


बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म- पैरासाइट


बेस्ट ऐक्टर (सपॉर्टिंग रोल)- विक्रांत मैसी (छपाक)


बेस्ट ऐक्ट्रेस (सपॉर्टिंग रोल)- राधिका मदान (अंग्रेज़ी मीडियम)


बेस्ट ऐक्टर (कॉमिक रोल)- कुणाल खेमू (लूटकेस)


मोस्ट वर्सटाइल ऐक्टर - के. के.मेनन


बेस्ट वेब सीरीज़- स्कैम 1992


बेस्ट ऐक्टर (वेब सीरीज़)- बॉबी देओल (आश्रम)


बेस्ट ऐक्ट्रेस (वेब सीरीज़)- सुष्मिता सेन (आर्या)


टीवी सीरीज़ ऑफ़ द ईयर- कुंडली भाग्य


बेस्ट ऐक्टर (टीवी सीरीज़)- धीरज धूपर (नागिन 5)


बेस्ट ऐक्ट्रेस (टीवी सीरीज़)- सुरभि चांदना (नागिन 5)


परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर- नोरा फतेही


एल्बम ऑफ द ईयर- तितलियां


आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन फ़िल्म इंडस्ट्री- धर्मेंद्र


आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री- अदनान सामी


आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू लिटरेचर इन इंडियन सिनेमा- चेतन भगत


फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर- डब्बू रत्नानी


स्टाइल दिवा ऑफ़ द ईयर- दिव्या खोसला कुमार