कौन हैं ये पूजा चव्हाण जिसकी आत्महत्या से महाराष्ट्र में आया राजनैतिक भूकंप ?

    18-Feb-2021
|

दो तीन दिन पूर्व महाराष्ट्र के पुणें में टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की तीसरी मंजिल से गिर कर मृत्यु हो गई, और इस घटना से महाराष्ट्र में राजनैतिक भूकंप आ गया है | कहा जा रहा है कि पूजा ने आत्महत्या की है, और उनका संबंध महाराष्ट्र सरकार के शिवसेना नेता संजय राठौर से था, और इन्हीं संबंधों के चलते उन्होंने आत्महत्या की | लेकिन अभी भी यह हत्या थी या आत्महत्या यह गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है, और विपक्ष और जनता पूजा को न्याय दिलवाने के लिये मांग कर रही है |


Pooja_1  H x W:


रविवार को देर रात पूजा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई | अब उसने छलांग स्वयं लगाई या उसे गिराया गया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है | पूजा अपने भाई के साथ पुणे में रहती थीं | वह मूलत: बीड के परली नामक गांव से हैं | पूजा चव्हाण के प्रेम संबंध शिवसेना नेता संजय राठौर से थे, ऐसा कहा जा रहा है, और इन्हीं संबंधों के चलते उनकी मृत्यु हुई है |


विपक्ष ने कहा है कि, जिस प्रकार नो वन किल्ड जेसिका फिल्म बनी जेसिका लाल केस पर, महाराष्ट्र में पूजा चव्हाण के साथ भी वैसा ही कुछ होने जा रहा है | पुलिस पर महाराष्ट्र सरकार का दबाव है | इस संबंध में ११ ऑडियो क्लिप्स भी मिली हैं, ये ११ ऑडियो क्लिप्स और एक पत्र सरकार को भेजा गया है, और इस बारे में अच्छे से जाँच की जाए ऐसी मांग सरकार को की गई है |

अब इस मामले में आगे क्या होता है, यह देखना आवश्यक होगा | ये हत्या है या आत्महत्या यह गुत्थी संपूर्ण जाँच के बाद ही सुलझ पाएगी |