के.के. मेनन को मिला दादा साहेब फालके पुरस्कार

18 Feb 2021 19:26:43

के.के. मेनन का नाम लिया जाए तो आँखों के सामने लाइफ इन अ मेट्रो, और स्पेशल ऑप्स जैसी कलाकृतियों में उम्दा अदाकारी करने वाले अभिनेता का चहरा आँखों के सामने आता है | आज के.के. मेनन के फॅन्स के लिये एक खुश खबरी है | के.के. मेनन को विश्व प्रसिद्ध दादा साहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया है | के.के. ने स्वयं सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए यह खुशखबरी दी |

Kay Kay menon_1 &nbs


आंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में के.के. मेनन को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | उन्होंने आज तक कई फिल्मों में काम किया है, और अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं | उन्हें ‘वर्सेटाइल एक्टर’ की कॅटेगिरी में पुरस्कार प्रदान किया गया है |



पिछले तीन दशक से मेनन इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं, और उन्होंने कई फिल्मों में उम्दा अभिनय किया है | उनका एक अलग फॅन बेस है, और उनका अभिनय हर प्रकार से अलग है | १९९५ में मेनन ने ‘नबीम’ इस फिल्म से बॉलिवुड में कदम रखा, और फिर कभी पीछे मुड कर नहीं देखा |

इंटरनेट पर फॅन्स इस खुश खबरी से फूले नहीं समा रहे, और मेनन के ऊपर शुभकामनाओं की बारिश हो रही है |


Powered By Sangraha 9.0