एम.एस धोनी फेम संदीप नाहर नहीं रहे ! आत्महत्या के कारण सुर्खियों में

16 Feb 2021 12:49:02

एम.एस. धोनी फिल्म में छोटू भैय्या का किरदार निभाने वाले सरदारजी आपको याद होंगे | साथ ही केसरी में भी महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले व्यक्ति आपको याद होंगे | जी हाँ यहाँ बात हो रही है, एक्टर संदीप नाहर की | आज संदीप नाहर का शव उनके मुंबई स्थित घर से बरामद किया गया है और कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है | संदीप का एक व्हिडियो भी बहुत व्हायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी और उनकी माँ से काफी त्रस्त नजर आ रहे हैं | उनकी मृत्यु के कारण फिल्म इंडस्ट्री को फिर एक बार झटका लगा है |


Sandeep Nahar_1 &nbs  

जून २०२० में जब सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर से इसी तरह बरामद किया गया, तो बहुत बवाल हुआ था | उनकी आत्महत्या की गुत्थी अब तक ना सुलझ पाई कि, उन्हीं के साथ काम करने वाले संदीप नाहर ने भी आत्महत्या कर ली | मुंबई स्थित उनके घर में ही उन्होंने आत्महत्या की | वे अपनी पत्नी और उनके साथ होने वाले रोज के झगडों से काफी परेशान थे, ऐसा कहा जा रहा है | उन्होंने फेसबुक पर डाले व्हिडियो में भी यह नजर आ रहा है |



संदीप नाहर को एम.एस. धोनी के अलावा केसरी और कई विज्ञापनों में देखा गया है | उनके पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत कैसे और कब हुई यह सामने आएगा | पुलिस इस केस में फिलहाल छानबीन कर रही है | सुशांत सिंह राजपूत, कुशल पंजाबी, समीर शर्मा, मनमीत ग्रेवाल, सेजल शर्मा ऐसे कई आत्महत्या के मामले पिछले एक साल में सामने आए हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से हैं | आर्थिक तंगी, डिप्रेशन, तनाव ऐसी कई वजहें भी सामने आई हैं, हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु पर आज भी सवाल खडे हो रहे हैं, लेकिन यह गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है |


Powered By Sangraha 9.0