२१ साल बाद भारत लौटा ‘मिस युनिवर्स’ का मुकुट, हरनाज संधू ने किया भारत का नाम रौशन…!

हरनाज संधू ने किया भारत का नाम रौशन…!

    14-Dec-2021
|

भारत विश्व प्रसिद्ध ब्यूटी पॅजेन्ट्स में हमेशा से रहा है | सुष्मिता सेन से लेकर मानुषी छिल्लर तक कई सारी सुंदरियों ने इन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रौशन किया है, लेकिन इस बार की ये जीत कुछ खास है | भारत को २१ साल बाद ‘मिस युनिवर्स’ का मुकुट लौटाकर हरनाज संधू ने विश्व सुंदरी की ये प्रतियोगिता जीती है, और वे नबी हैं ‘मिस युनिवर्स २०२१’ इससे पहले सन् २००० में प्रसिद्ध अभिनेत्री लारा दत्ता ने इस मुकुट को जीता था | भारत के लिये विश्व स्तर पर यह एक बहुत ही बडी उपलब्धि है |


Harnaz Sandhu_1 &nbs


चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने हाल ही में 'मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी थी।

 

21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।

क्या आप जनते हैं :


- मिस युनिवर्स एक विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन हर साल अमेरिका की ‘मिस युनिवर्स ऑर्गनायझेशन’ करती है |

- इस प्रतियोगिता की शुरुआत २८ जून १९५२ को हुई थी, इस प्रतियोगिता का सालाना बजट १० करोड अमेरिकी डॉलर्स है |

- इस ऑर्गनायझेशन का मालिकाना हक WME/IMG टॅलेंट एजंसी के पास और ब्रॉडकास्ट का अधिकार टेलीमुंडो के पास है |

- इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्येश्य मानवता से संबंधित मुद्दों को बढावा देना और विश्व में सकारात्मकता लाना है |

- इसका हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में है, और प्रतियोगिता की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है |

- सबसे पहले १९५२ में फिनलँड की अर्मी कुसेला ने ये मुकुट अपने नाम किया था |