क्या आप रहस्यमयी “ग्लोरिया रेमिरेझ” के बारे में जानते हैं, जिन्हें “टॉक्सिक गर्ल” के नाम से जाना जाता है ?

"टॉक्सिक गर्ल" : ग्लोरिया

    08-Nov-2021
|

आपने इंटरनेट पर आज तक कई तरह की बातें पढीं होंगी, कई तरह की रहस्यमयी कहानियाँ देखी होंगी, लेकिन कुछ किस्से कहानियाँ इतनी खौफनाक होती हैं, कि जब भी आप उनके बारे में सुनते हैं, एक सिहरन सी दौड जाती है | ऐसी ही कहानी है, ग्लोरिया रेमिरेझ की | क्या आप जानते हैं इस लडकी के बारे में जिसकी रहस्यमयी मौत हुई थी, और जिसके रहस्यमयी शरीर ने कई और जानें भी लीं? नहीं जानते तो आज हम आपको बताते हैं :


Gloria_1  H x W


रिव्हरसाईड केलिफोर्निया की रहने वाली एक लडकी ग्लोरिया को १९ फरवरी १९९४ के दिन अचानक अस्पतान में भर्ती करना पडा, क्यों कि वे “सर्वाइकल कॅन्सर” की आखरी स्टेज से गुजर रही थीं | जैसे ही उन्हें भर्ती कराया गया, उन पर इलाज शुरु हुआ, लेकिन वे इस इलाज को अच्छी तरह रिस्पॉन्स नहीं कर रहीं थी, मेडिकल स्टाफ ने उनका इलाज करते वक्त लहसुन जैसी गंध का अनुभव किया, पहले उन्हें लगा कि वह गंध उनके मुँह से आ रही है, लेकिन ऐसा नहीं था | कुछ वक्त बाद स्टाफ ने देखा कि, उनके शरीर पर तैलीय द्रव दिखाई दे रहा है | और गंध बढती ही जा रही है |

जब उनकी खून की जाँच करने के लिये उनके शरीर से खून निकाला गया, तो उसमें से अमोनिया जैसी गंध आ रही थी | अब तक तो सब ठीक था, और स्टाफ इलाज करने में जुटा था कि इतने में ही ग्लोरिया का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ में से कुछ लोगों की तबियत खराब होना चालू हो गया, कई लोगों ने साँस फूलना, चक्कल आना और बेहोश होने जैसे अनुभव लिये, मेडिकल स्टाफ में से ५ लोगों को आयसीयू में भर्ती करना पडा, जिनमें से कुछ की बाद में मृत्यु भी हुई | ऐसा कहा जाता है कि ग्लोरिय़ा का इलाज करते वक्त हॉस्पिटल के कुल २३ कर्मचारी बीमार हुए थे |


Gloria_1  H x W


कॅन्सर कॉम्प्लिकेशन के कारण ग्लोरिया की मृत्यु हो गई, लेकिन उनके शरीर के उस रहस्यमयी तैलीय द्रव और खून में पाए गए केमिकल का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है | कई डॉक्टरों नें इस केस की जाँच की, कईयों ने कयास लगाए, लेकिन आखिर तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आ पाया, कि यदि ऐसा हुआ तो क्यों हुआ ?

ग्लोरिया की तो मृत्यु हो गई, लेकिन साथ ही साथ हॉस्पिटल के कई कर्मचारी भी बीमार हुए और उनकी भी मृत्यु हुई | ग्लोरिया को क्या हुआ था ? उनके खून में केमिकल कैसे आया और उनके शरीर पर आया तैलीय द्रव और लहसुन की गंध का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है |


Gloria_1  H x W


ये एक ऐसी कहानी है, जो उस वक्त मीडिया में बहुत प्रसिद्ध हुई थी, और मीडिया ने ग्लोरिया को “टॉक्सिक गर्ल” और “टॉक्सिक लेडी” जैसे नाम दिये थे | ये कहानी आज भी जब भी कोई याद करता है, तो एक अजीब सा डर मन में उत्पन्न होता है |

यदि आपको भी ऐसे अनकहे, अनसुने किस्से पता होंगे, तो हमें कमेंट्स में अवश्य बताएँ | साथ ही आपको ये कहानी जान कर कैसा लगा ये भी बताएँ |