और बंध गए बंधन में राजकुमार और पत्रलेखा…!

क्या आपने इनकी ये फोटो देखी ?

    16-Nov-2021
|

११ साल का प्यार, दोस्ती और ढेर सारी यादें आज एक नये सफर पर निकल पडी हैं | जी हाँ आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की | राजकुमार और पत्रलेखा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं | और उन्होंने अपनी बहुत ही प्यारी फोटोज पोस्ट की हैं | क्या आपने ये जोडी देखी ? नहीं तो अभी देखिये ये पोस्ट |


Rajkumar rao_1  


राजकुमार राव लिखते हैं, “आखिरकार ११ साल के प्रेम, दोस्ती और बहुत सारी यादों के साथ मैंने अपनी सबकुछ पत्रलेखा के साथ विवाह किया | वो मेरी दोस्त, संगिनी और मेरा परिवार हैं | तुम्हारा पति कहलाने से बडी खुशी और कोई नहीं पत्रलेखा|” यह कहते हुए उन्होंने आज अपनी खुशी व्यक्त की |

पत्रलेखा ने भी इसी तरह की पोस्ट शेअर की है | और राजकुमार के फॅन्स इन फोटोज को देख कर बहुत ज्यादा खुश हैं | और फॅन्स ने अपनी खुशी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जाहिर की है |


बता दें राजकुमार राव ने फिल्म इंडस्ट्री में २०१० में आई फिल्म “लव्ह सेक्स और धोखा” से कदम रखा था | इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने आज तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें से गँग्स ऑफ वसेपुर, तलाश, काय पो छे, शाहिद, क्वीन, शादी में जरूर आना, न्यूटन और खासकर स्त्री काफी प्रसिद्ध हुई हैं | दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘बधाई दो’ का बेसब्री से इंतेजार है |