अब हुआ इंतेजार खत्म…! शेरनी इज बॅक #Aarya2 टीझर आ चुका है…!

क्या आपने ये टीझर देखा ?

    12-Nov-2021
|

सुष्मिता सेन ने आर्या इस वेबसीरीज से एक जबरदस्त कमबॅक किया, और दर्शकों के होश उडा दिये | अब फिर एक बार दर्शकों के होश उडाने शेरनी वापस आ रही है | आर्या २ के साथ सुष्मिता सेन फिर एक बार आ रही हैं, ढेर सारा सस्पेंस और थ्रिल लेकर | आर्या के पहले सीजन में आर्या अपने पति की मृत्यु का पता लगाते लगाते सही आदमी तक पँहुच गई है, लेकिन क्या अब वो अपनी पति की मौत का बदला लेगी? ये देखना इस वेबसीरीज में बडा ही मनोरंजक होगा | आईये देखते हैं आर्या के सेकेंड सीजन का टीझर |


sush_1  H x W:


इस टीझर में सुष्मिता सेन खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं | उन्होंने ये टीझर शेअर करते हुए लिखा है, शेरनी इस बॅक | और सचमुच इस टीझर में वे शेरनी जैसी ही नजर आ रही हैं |

'आर्या' में दिखाया गया था कि सुष्मिता का किरदार एक क्राइम फैमिली से है। हालांकि वह अपने पति और बच्चों को जुर्म की इस दुनिया से बाहर निकालने की कोशिश करती है। पर पति की हत्या होने के बाद सुष्मिता का किरदार अपने बच्चों के साथ भाग जाता है।


लेकिन परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि सुष्मिता पति का बदला लेने के लिए वापस लौटने का फैसला करती हैं। इसी कहानी को 'आर्या 2' में दिखाया जाएगा। यह वेब सीरीज जल्द ही डिज्नी हॉट स्टार प्लस पर टेलिकास्ट की जाएगी। 'आर्या' में चंद्रचूड सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, सुगंधा गर्ग और विश्वजीत प्रधान के अलावा कई स्टार्स नजर आए थे।

अब आर्या २ में आगे क्या होता है, ये देखने की उत्सुकता सभी दर्शकों के मन में लगी है |