नवंबर में रिलीज होंगी ये ५ मजेदार फिल्में जिनका आपको था बेसब्री से इंतेजार

जानिये कौनसी हैं ये फिल्में...!

    11-Nov-2021
|

फिल्मों की रौनक फिर एक बार लौट आई है | अब आपको इन फिल्मों को ओटीटी प्लॅटफॉर्म्स पर नहीं बल्कि थिएटर में देखने का मौका मिलेगा | जबसे सिनेमाघर खुल गए हैं, फिल्मों की रौनक भी लौट आई है | और नवंबर में आने वाली ये ५ फिल्में तो आपको ढेर सारा मजा देंगी | नवंबर का महीना केवल त्यौहार से नहीं, बल्कि ढेर सारे एंटरटेनमेंट से भी भरा होगा | आईए देखते हैं, कौन सी हैं, ये ५ फिल्में :


Box office_1  H


1. सूर्यवंशी : ५ नवंबर को सूर्वंशी रिलीज हुई, और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर आग लगा दी | सूर्यवंशी की गजब स्टारकास्ट और धमाकेदार एक्शन के कारण इस फिल्म की बहुत सराहना हो रही है | खासकर इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की भरपूर तारीफ हो रही है | यदि आपने अभी तक यह फिल्म देखी नहीं है, तो इसी वीकेंड जाकर देखें | देखिये इस फिल्म का ट्रेलर


Box office_1  H


२. बंटी और बबली २ : बंटी बबली किसे याद नहीं | रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक थी बंटी और बबली, अब इसी फिल्म का सीक्वेल आ रहा है | जिसमें मुख्य किरदार में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी दिखेंगे | सैफ और रानी की जोडी को हमतुम में बहुत पसंद किया गया था, उसके बाद इस फिल्म में ये जोडी फिर एक बार कमाल दिखाने जा रही है | बंटी और बबली २००५ में आई थी, अब १६ साल बार इस फिल्म का सीक्वेल आ रहा है, इसलिये दर्शकों में बहुत ज्यादा उत्साह है |


Box office_1  H


३. अंतिम ‘द फायनल ट्रुथ’ : सलमान खान की धमाकेदार फिल्म साल के अंत में ना आए ऐसा कैसे हो सकता है ? महेश मांजरेकर निर्देशित और सलमान खान प्रदर्शित यह फिल्म २६ नवंबर को रिलीज हो रही है | इस फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा और वरुण धवन भी नजर आएँगे | इस बार सलमान भाई क्या धमाका ला रहे हैं, ये देखना मजेदार होगा |


Box office_1  H


४. सत्यमेव जयते २ : सीक्वेल की श्रेणी में नवंबर में एक और फिल्म आ रही है, वो है सत्यमेव जयते - २, इससे पहले आई फिल्म सत्यमेव जयते को भी दर्शकों ज्वारा बहुत पसंद किया गया था, जिसमें जॉन इब्राहिम फिर एक बार धमाकेदार एक्शन करते नजर आएँगे | २०१८ में आई सत्यमेव जयते १ के बाद ३ साल बाद इसका सीक्वेल आ रहा है, इसकी कहानी कैसी होगी ये देखना काफी मजेदार होगा |


Box office_1  H


५. धमाका : प्यार का पंचनामा से सबके दिलों में बसने वाले कार्तिक आर्यन अब एक धमाका लेकर आ रहे हैं | दिवाली के बाद का ये धमाका बॉक्सऑफिस पर क्या धमाका करता है, ये देखना महत्वपूर्ण होगा | यह फिल्म १९ नवंबर को रिलीज होने वाली है | इसमें वे अर्जुन पाठक नामक किरदार में नजर आएँगे | अब इस फिल्म की कहानी क्या है, इसका अंदाज तो आप इस ट्रेलर से लगा सकते हैं |


Box office_1  H


नवंबर का महीना बॉक्सऑफिस के लिये बडा ही धमाकेदार रहने वाला है | इनमें से आप किन फिल्मों के लिये उत्साहित हैं ? हमें कमेंट्स सेक्शन में अवश्य बताएँ |