थ्री इडियट्स और गोलमाल फेम अभिनेता शरमन जोशी को कौन नहीं जानता | वे अपनी फिल्मों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन फिलहाल वे एक दु:खद घटना के कारण चर्चा में हैं | मुंबई में शरमन जोशी के पिता का निधन हो गया है | गुजराती सिनेमा के प्रसद्ध लेखक, नेर्देशक और अभिनेता रह चुके अरविंद जोशी का नानावटी अस्पताल में बीती रात निधन हुआ | अरविंद जोशी के पुत्र शरमन जोशी प्रसिद्ध अभिनेता हैं, और उनके दामाद रोहित रॉय भी अभिनय के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं | फिल्मों की दुनिया से जुडे इस परिवार में शोक लहर है | अरविंद जोशी के जाने से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है |
मल्टिपल ऑर्गन फेल्युअर के कारण उनका निधन हुआ है, ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है, उन्हें आयसीयू में रखा गया था | अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी एवं एक पुत्र शरमन तथा पुत्री मानसी हैं | अरविंद जोशी ने फिल्म ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है | उनका पूरा परिवार अभिनय के क्षेत्र से जुडा हुआ है |