प्रसिद्ध अभिनेता शरमन जोशी के पिताजी का मुंबई में निधन

29 Jan 2021 13:24:49

थ्री इडियट्स और गोलमाल फेम अभिनेता शरमन जोशी को कौन नहीं जानता | वे अपनी फिल्मों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन फिलहाल वे एक दु:खद घटना के कारण चर्चा में हैं | मुंबई में शरमन जोशी के पिता का निधन हो गया है | गुजराती सिनेमा के प्रसद्ध लेखक, नेर्देशक और अभिनेता रह चुके अरविंद जोशी का नानावटी अस्पताल में बीती रात निधन हुआ | अरविंद जोशी के पुत्र शरमन जोशी प्रसिद्ध अभिनेता हैं, और उनके दामाद रोहित रॉय भी अभिनय के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं | फिल्मों की दुनिया से जुडे इस परिवार में शोक लहर है | अरविंद जोशी के जाने से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है |


sharman and father_1 


अरविंद जोशी महशूर खलनायक प्रेम चोपडा के समधी भी हैं | उम्र के चलते पिछले कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं थी, अत: इसी कारण उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ बीती रात उनका निधन हो गया |

 

 


मल्टिपल ऑर्गन फेल्युअर के कारण उनका निधन हुआ है, ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है, उन्हें आयसीयू में रखा गया था | अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी एवं एक पुत्र शरमन तथा पुत्री मानसी हैं | अरविंद जोशी ने फिल्म ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है | उनका पूरा परिवार अभिनय के क्षेत्र से जुडा हुआ है |


Powered By Sangraha 9.0