सुशांत केस में एक नया मोड : रिया ने सुशांत के बहनों के खिलाफ फाईल की FIR

08 Sep 2020 12:15:23

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के बहनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306, और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज हुई है | और सुशांत की बहन ने इस पर कहा है की झूठी एफआयआर से हम टूटने नहीं वाले | इस बात पर नया बवाल खडा हो गया है |


Riya Sushant_1  


रिया चक्रवर्ती ने सुशआंत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआयआर दर्ज की है | इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने “कोई भी चीज हमें तोड नहीं सकती, एक झूठी एफआयआर तो बिल्कुल भी नहीं |” ऐसा कहते हुए ट्वीट किया है |

रिया का आरोप- सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया

सुशांत की बहनों और एक डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ के खिलाफ रिया द्वारा शिकायत दर्ज करने के १२ घंटे के भीतर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई | ब्रांदा पुलिस स्टेशन में इंस्पेटर प्रमोद कुंभार ने दोनों बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की | डॉ. तरुण कुमार दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्डियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफ्रेसर हैं और उन पर सुशांत के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाने का आरोप है |इन सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखेबाजी और अपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है |

इस बात के कारण सुशांत के केस को एक नया मोड मिला है | रिया के भाई शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया की गिरफ्तारी के भी आसार दिख रहे हैं | अब इस मामले में आगे क्या होता है, देखना आवश्यक है |


Powered By Sangraha 9.0