आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार

    08-Sep-2020
|


Rhea_1  H x W:


पिछले कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे थे, आखिरकार आज रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है | एनसीबी अर्थात नार्कोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है | सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स संबंधी जानकारी वाले मॅसेजेस लीक होने के बाद से रिया चक्रवर्ती की परेशानियाँ बढी थी | दो दिन पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद से रिया की गिरफ्तारी होगी ऐसा कहा जा रहा था | और आखिरकार आज उनकी गिरफ्तारी हो ही गई | NCB की पूछताछ में रिया ने कबूल किया है कि वे सुशांत को ड्रग्स देती थीं, और स्वयं भी ड्रग्स का सेवन करती थीं | 

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के केस में हर दिन नया मामला सामने आ रहा था | अब सुशांत सिंह राजपूत मामले में आगे क्या होता है, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं | रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है | सुशांत की मृत्यु के बाद से ही रिया की गिरफ्तारी के लिये सुशांत के फॅन्स मांग कर रहे थे | सीबीआय और एनसीबी के आने के बाद इसके आसार और भी ज्यादा बढ गए थे |

इससे पहले एक प्रसिद्ध चॅनल को दिये साक्षात्कार के कारण रिया सुर्खियों में आईं थीं | उन्होंने इस साक्षात्कार में कहा था कि वे ड्रग्स नहीं लेती थीं, सुशांत को ड्रग्स की आदत थी और वे मॅरोआना नामक अम्लीय पदार्थ लेते थे, लेकिन आज उनकी यह बात आज एनसीबी की पूछताछ के बाद झूठी साबित हुई | इस सिलसिले में आगे क्या होता है, यह देखना आवश्यक होगा |