इस रिपोर्ट को आईआईएम और आईआईटी में प्रोफ़ेसर रहे राजेश पिलानिया ने तैयारी किया है. ये देश के प्रमुख प्रबंधन रणनीति विशेषज्ञों में से एक हैं | उनके अनुसार मिज़ोरम और पंजाब में रहने वाले लोग सबसे ज़्यादा ख़ुशहाल हैं | देश में पहली बार हुए हैपीनेस सर्वे में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया था. ये सर्वे मार्च 2020 से जुलाई 2020 के बीच किया गया था | इसमें देशभर के 16,950 लोगों ने हिस्सा लिया |
ये स्टडी इन 6 बिंदुओं के आधार पर की गई है:
1. काम संबंधी मुद्दे जैसे आय और ग्रोथ
2. पारिवारिक संबंध और दोस्ती
3. शारीरिक और मानसिक सेहत
4. सामाजिक मुद्दे और परोपकार
5. धर्म या आध्यात्मिक जुड़ाव
6. कोविड-19 का ख़ुशी पर असर
इस स्टडी के हिसाब से देश का सबसे खुश राज्य ‘मिजोरम’ हैं | इन सभी बिंदुओं के आधार पर वहाँ के लोग अपने जीवन में बहुत खुश है, ये सामने आया है |
देश के लिये खुशी का पैमाना भी बहुत मायने रखता है, क्यों कि कोई भी देश तभी तरक्की कर सकता है, जब उस देश में रहने वाले लोग अपने अपने जीवन में खुश हैं | इसके लिये Happiness Index report आना बहुत ही आवश्यक है |