Short and Crisp : मनोहर जी की निम्मी

    02-Sep-2020   
|

हमेशा हम जब बडी उम्र के कपल्स को देखते हैं, तो सब बिल्कुल अपनी रोज की जिंदगी में ढल चुके लगते हैं | वही सुबह उठना, थोडी बहुत कसरत करना, पत्नी के हाथ की चाय पीना अखबार पढना, सैर कर के आना, नाश्ता करना , वडी रोजमर्रा की जिंदगी | लेकिन इस रोज की जिंदगी के हटकर एक अंकल अपनी पत्नी के लिये क्या करते हैं | यह बताने वाली एक प्यारी सी शॉर्टफिल्म याने कि मनोहर जी की निम्मी |


seema pahwa_1  


इसमें एक बडा की क्यूट सा कपल दिखाया है | मनोहर जी रिटायर हो चुके हैं, और निम्मी जी होममेकर हैं | कहानी शुरु होती है निम्मी जी और प्रेसवाले के झगडे के साथ, निम्मी जी धोबी को बता रही होती हैं कि, किस तरह से उसने कपडे बिल्कुल अच्छे से प्रेस नहीं किये है | झगडा खत्म होता है, और धोबी पूछता है दीदी अंकल कुछ बीमार बीमार से लग रहे हैं, बुड्ढे बुड्ढे से | निम्मी जी धोबी के जाने के बाद मनोहर जी को कहती हैं कि, आप अपने सेहत का खयाल रखा कीजिये | मनोहर जी कुछ ज्यादा नहीं कहते | 

लेकिन उसी रात से उनकी चाल ढाल में परिवर्तन दिखाई देने लगता है, वे कुछ शायरियाँ बोलते हुए नृत्य करते हुए दिखते हैं | निम्मी जी के लिये यह सब बडा आश्चर्यजनक होता है | दूसरे दिन निम्मी जी का भाई छोटू आता है, उसे भी वे कुछ बदले बदले नजर आते हैं, उनके कपडे उनका लुक सब कुछ नया | दोनों समझ नहीं पाते अखिरकार हुआ क्या है ?
 


ऐसे में निम्मी जी और छोटू बाजार से लौटते वक्त मनोहर जी एक जवान लडकी के साथ उन्हें दिखाई देते हैं |इसके बाद जो कुछ होता है वह बडा ही मजेदार है | बहुत ही प्यारी सी यह कहानी है | इसका अंत देखने के लिये यह शॉर्टफिल्म अवश्य देखें | 

इस शॉर्टफिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं सीमा पाहवा और सचिन गुप्ता ने | फिल्म का लेखन और निर्देशन भी सचिन गुप्ता ने ही किया है | यॉ शॉर्टफिल्म बडी ही मजेदार है | और आप पती पत्नी के प्यारे से रिश्ते को देखने के लिये इसे जरूर देखें | सीमा पाहवा ने इसमें उम्दा अभिनय किया है | 

आपके चेहरे पर एक मुस्कान लाने के लिये ये शॉर्टफिल्म अवश्य देखें | 

- निहारिका पोल सर्वटे