Short and Crisp: घरेलू

16 Sep 2020 12:11:34

कुछ कहानियाँ बडी दिलचस्प होती हैं | उनमें देखा जाए तो कोई खास सस्पेंस या थ्रिल या कोई प्रेम कहानी ऐसा कुछ भी नहीं होता, वे बहुत ही सीधी सादी सी होती हैं, लेकिन फिर भी मन में घर कर जाती है, ऐसी ही एक कहानी है घरेलू | यह कहानी है, लक्ष्मी की | जो मुंबई में बॅचलर्स के एक फ्लॅट पर खाना बनाने का काम करती है | लेकिन उसकी खासियत यह है कि वह साधारण खाना बनाने वाली महिलाओं जैसे रोज का सब्जी दाल रोटी नहीं बनाती तो उसके अलावा रेस्तरां स्टाइल नया नया कुछ कुछ बना कर खिलाती है उन तीन लडकों को | उसके हाथ में स्वाद है, और उसका प्लेट सजाने का तरीका भी बाहर के जैसा होता है | वह यह सब करती है, क्यों कि वह चुपचाप एक रेसिपी यूट्यूब चॅनल चलाती है | अंत में उसका राज इन लडकों के सामने खुल जाता है |


gharelu_1  H x


लक्ष्मी रोज की तरह आती है, खाना बनाती है और निकल जाती है | उसका घर बहुत छोटा सा है | सबसे ज्यादा सोचने वाली बात यह है कि वह जो रेसिपीज बनाती है, जिनके व्हिडियोज वो यूट्यूब पर डालती है, उसका वो एक दाना तक नहीं चखती | वो बेचारी घर जाकर अचार और चावल खाकर अपना गुजारा करती है | बॅचलर्स फ्लॅट में जो लडके रहते हैं, उनमें से दो तो लक्ष्मी के हाथ के खाने को बहुत पसंद करते है, और उससे अच्छे से बात भी करते हैं, लेकिन एक लडका थोडा सा खडूस दिखाया है | जब तीनों को यह बात पता चलती है कि लक्ष्मी उनके किचन में खाना बना कर वो रेसेपीज यूट्यूब पर डालती है, तब तीसरे लडके को बहुत गुस्सा आता है और वो गुस्से में लक्ष्मी को काम से निकाल ने की बात करता है |



इसके बाद लक्ष्मी जो कहती है वह बहुत मायने रखता है | वो क्या कहती है आगे क्या होता है ? ये देखने के लिये यह शॉर्ट फिल्म अवश्य देखें | लक्ष्मी जैसे कई लोग हैं जिनमें कला है, जिन्हें शायद माध्यम का पता होगा भी, लेकिन उनके पास साधन नहीं है | इस शॉर्टफिल्म का अंत आपके चेहरे पर मुस्कान लाता है | अन्य दो लडके लक्ष्मी को एक अनमोल तोहफा देते हैं | वे उसे क्या देते हैं, यह भी आपको यह शॉर्ट फिल्म देख कर ही पता चलेगा | तो एक बार यह शॉर्टफिल्म अवश्य देखें |


इस शॉर्टफिल्म का निर्देशन किया है,जे. मार्विन ऑलिव्हर ने, और लेखन किया है श्लोका मेहता ने | इस शॉर्ट फिल्म को यूट्यूब पर ५ लाख २८ हजार से अधिक व्ह्यूज है | एक प्यारी सी कहानी है, जरूर देखें |

- निहारिका पोळ सर्वटे 


Powered By Sangraha 9.0