गीतकारों ने क्रेडिट ना मिलने पर बना दिया एक अनोखा गीत !!!

    06-Aug-2020
|

अक्सर जब हम कोई भी गाना सुनते हैं, हमारे दिमाग में सबसे पहले क्या आता है ? उस गाने के गायक, फिर वह गाना किस फिल्म का है, फिर वह गाना किस पर फिल्माया गया है ? इत्यादि है ना? लेकिन क्या हमारे मन में यह खयाल नहीं आना चाहिये कि यह गीत किसने लिखा है ? क्यों कि गाने के शब्द ही तो उस गाने की आत्मा होते हैं | यही बात एक अनोखे गीत के माध्यम से गीतकारों नें समझाई है | स्वानंद किरकिरे के नेतृत्व में इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध गीतकार एकसाथ आए हैं, और एक गाने के व्हिडियो के माध्यम से बता रहे हैं, कि किस प्रकार उन्हें गीत के क्रेडिट्स नहीं दिये जाते |


swanand_1  H x


यह गाना है, “क्रेडिट्स दे दो यार” | बहुत ही अच्छी रिदम वाला और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण गीतकारों की भावनाओं को सटीक शब्दों में दर्शाता हुआ यह गीत | इस व्हिडियो में स्वानंद किरकिरे, मनोज मुंतशिर, वरुण ग्रावोर, कौसर मुनिर, मयूर पूरी आदि ने साथ में मिल कर इस गाने में अपनी भवनाएँ व्यक्त की हैं | और ये गाना स्वानंद किरकिरे की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है | “अच्छे वाले डूड बनो जी हमें क्रेडिट दे दो यार!!!” ये इस गाने के बोल हैं |



बहुत ही प्यारा सा गाना है, जो गीतकारों की व्यथा को व्यक्त करते हैं | स्वानंद किरकिरे का कहना है कि, जब भी कोई गाना बनता है, तो संगीतकार, गायक, फिल्म, एक्टर सभी का नाम आता है, लेकिन गीतकार का नाम अक्सर छूट जाता है | वे कहते हैं कि, लफ्ज बिना आवाज कहां? वरुण ग्रोवर के यूट्यूब चॅनल पर ह गीत पोस्ट किया गया है. गीत के आखरी में वरुण कहते हैं, कि हम किसी गलतफहमी में नहीं है कि आपको हमारी शकलें याद रहेंगी, लेकिन हमारी कोशिश है कि आपको हमारा नाम याद रहे | क्योंकि सारी लडाई नाम की ही है | सभी गीतकारों नें मिलकर पहल की है और एक बडे प्रश्न पर सवाल खडे किये हैं, शायद इस कोशिश से आगे जाकर गीतकारों को भी वही सम्मान वापस मिल सकेगा |