भारत का पहला ‘सी प्लेन’ चलेगा ३१ अक्टूबर से, स्टेच्यु ऑफ युनिटी से लेकर साबरमती नदी तक

    31-Aug-2020
|

भारत विकास के शिखर पार कर रहा है | इसका एक और उदाहरण सामने आया है, भारत का पहला सी प्लेन जल्द ही चलने वाला है | यह सेवा ३१ अक्टूबर से साबरमती रिव्हरफ्रंट से लेकर स्टेच्यु ऑफ युनिटी तक चलेगा |


gujrat_1  H x W


यह सेवा देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथी के अवसर पर प्रारंभ होने जा रही है | यह सेवा देश के विकास एक अपने आप में एक अनूठा उदाहरण साबित होगा | इस सेवा के लिये नागरिकों को साधारणत: 4800 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पडेंगे |

ऐसा कहा जा रहा है कि स्पाइसजेट के माध्यम से ऐसी ४ विमानसेवाएँ चलाई जाएँगी | दो आगमन के लिये और दो प्रस्थान के लिये | सभी देशवासियोंं को यह विमान सेवा प्रारंभ होने का इंतेजार है |