सुशांत की मृत्यु का मामला और भी गहराया, मुंबई पुलिस पर उठे कई सवाल !!!

03 Aug 2020 14:15:23

सुशांत सिंह राजपूत की बीते महीने १४ जून को मृत्यु हो गई | मुंबई पुलिस द्वारा पहली जाँच में इसे आत्महत्या बता दिया गया | लेकिन जनता के दबाव के कारण, प्रमुख कुछ मीडिया चॅनल्स के कारण और सुशातं के पिता जी के रिया के खिलाफ दर्ज की गई एफआयआर के कारण सुशांत की मृत्यु का मामला और भी गहराता जा रहा है | सुशांत सिंह के बँक डीटेल्स ने जहाँ रिया पर सवाल खडे किये हैं, वहीं पटना पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस पर लगाए गए आरोप महाराष्ट्र की सरकार पर कई सवाल खडे करता है | हाल ही में पटना से आए IPS ऑफिसर विनय तिवारी को बीएमसी द्वारा जबरदस्ती क्वारंटाइन कराने के कारण फिर एकबार इस विषय में बवाल खडा हो गया है | पिछले लगभग एक महीने से ये केस ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है |


Sushant_1  H x


पटना से IPS ऑफिसर विनय तिवारी बीती रात मुंबई पँहुचे लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें जानबूझकर क्वारंटाइन कराया, साथ ही उन्हें जानबूझकर गेस्ट हाउस में रखा गया है ना कि बाकी की पटना पुलिस टीम के साथ | मुंबई पुलिस का ये बर्ताव बहुत कुछ बोल जाता है | पटना पुलिस इससे पहले भी आरोप लगा चुकी है कि मुंबई पुलिस उन्हें सहयोग नहीं कर रही, इसका कारण मुंबई की सरकार, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पर कहीं कोई दबाव तो नहीं है ? ऐसा प्रश्न उठाया जा रहा है | कई लोगों का मानना है कि सरकार के किसी मंत्री के करीबी व्यक्ति का संबंध इस केस के साथ होने के कारण मुंबई पुलिस को इस तरह के बर्ताव के आदेश दिये गए हैं, लेकिन इस बात की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है |

इससे पहले सुशातं की एक्स मॅनेजर दिशा सालियान की रहस्यमय मौत और सुशांत की मृत्यु के बीच कुछ कनेक्शन होने के आसार बताए जा रहे थे कि इतने में मुंबई पुलिस ने बताया कि उनसे दिशा की मृत्यु के केस की फाइल ‘गलती’ से डिलीट हो गई | यह एक बहुत बडा प्रश्न चिन्ह मुंबई पुलिस की क्रेडिबलिटी पर और महाराष्ट्र की सरकार पर खडे करता है |

इस संबंध में कई प्रमुख सवाल खडे होते हैं :

१. जब इतने सारे सवाल उठ रहे हैं तो महाराष्ट्र सरकार लोगों की इस घटना की सीबीआई जाँच की मांग को क्यों नहीं मानती ? सुशांत की मृत्यु पर सीबीआय जाँच क्यों नहीं हो रही ?

२. मुंबई पुलिस पर इस सब के चलते बहुत बडे सवाल खडे हो रहे हैं, पहले दिशा की केस की फाइल्स डिलीट कर दी जाती है और फिर सुशांत के केस में पटना पुलिस की मुंबई पुलिस कोई मदद नहीं करती है, मुंबई पुलिस का ये बर्ताव बहुत बडे सवाल खडे करता है |

३. कुछ दिनों पहले कोरोना के चलते मुंबई पुलिस का गुणगान करने वाले, उनके लोगो को अपनी डीपी बनाकर रखने वाले सेलिब्रिटीज आज शांत क्यों हैं ? उनकी फिल्म इंडस्ट्री के एक होनहार कलाकार की इस करह संदिग्ध मौत होती है, और फिर भी उन्हें फरक नहीं पडता वे शांत हैं | क्या यह अजीब नहीं ? क्या उन्हें जानबूझकर मुंबई पुलिस और गृहमंत्री अनिल देशमुख की तारीफ करने को कहा गया था ?

४. सुशांत सिंह और दिशा सालियान की मृत्यु के कनेक्शन को जानबूझ कर मिटाने की साजिश तो नहीं हो रही है ?

५. क्या सचमुच सुशातं सिंह राजपूत की आत्महत्या थी, या यह जानबूझ कर की गई हत्या है ?


ये सारे सवाल सभी देशवासियों के मन में उठ रहे हैं | महाराष्ट्र में सरकार परिवर्तन हुआ और महाराष्ट्र का नक्शा ही बदल गया, पहले कोरोना के कहर को सरकार संभाल नहीं पाई और अब यह सुशांत सिंह के केस से हो रहा खिलवाड | देश जानना चाहता है कि आखिर हुआ क्या था ?


Powered By Sangraha 9.0