भयानक तस्वीर से नहीं हो सकता कोई इतना विचलित, मनोचिकित्सकों का दावा

    14-Aug-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के केस में हर दिन कुछ नया हो रहा है, हर दिन कोई नई थिअरी बाहर आ रही है | हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने जो बयान दिया उसमें उन्होंने कहा कि पिछले साल वे सुशांत के साथ जब यूरोप ट्रिप पर गई थीं, उस वक्त उन्होंने एक ‘Saturn Devouring His Son’ यह पेंटिंग देखी, और वे विचलित हो गए | और इसी के बाद से वे मानसिक तौर पर बीमार रहने लगे | लेकिन मनोवैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि ऐसा नहीं हो सकता |


sushant_1  H x


मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि, यदि कोई व्यक्ति शुरु से ही मानसिक तौर पर बीमार है तो उसके मन में डर लगा रहता है और उसे हर चीज को देख कर तकलीफ हो सकती है, लेकिन ऐसे किसी पेंटिंग के कारण मनोरोग निर्माण होना यह संभव नहीं है | इसलिये रिया द्वारा दी गई यह थिअरी मनोवैज्ञानिकों द्वारा झूठी ठहरा दी गई है |

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का सत्य गहराता जा रहा है | कल सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने भी लोगों से अपील की है कि वे एकसाथ मिलकर सुशांत के लिये न्याय मांगे, और सुशांत के मृत्यु की सीबीआय जानकारी हो, जो कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा रोक दी गई है | इस मामले में आगे क्या होता है यह देखना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा |