सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता आई पहली बार कॅमेरे के सामने, लगाई मदद की गुहार

    13-Aug-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का मामला दिन ब दिन उलझता जा रहा है | जहाँ पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा सीबीआय की जाँच में अडंगे डाले जा रहे हैं, वहीं पर आज पहली बार सुशांत की बदल श्वेता सिंह कीर्ती कॅमेरे के सामने आई हैं, उन्होंने सुशांत को न्याय दिलवाने के लिये मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि, हम सभी को एक जुट होकर सुशांत को न्याय दिलाना है, और इस विषय में सीबीआय की जाँच होना अत्यावश्यक है |


shweta singh kirti_1 


उन्होंने इस व्हिडियो में कहा है कि, "मैं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं | मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि एक साथ खड़े होइए और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कीजिए | हम सच्चाई जानने के लायक हैं | हमें सुशांत के लिए न्याय चाहिए, वरना हम नहीं जान पाएंगे कि सच क्या है | हम शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाएंगे |आप सभी से तहे दिल से अनुरोध है कि हम सीबीआई जांच की मांग करें | धन्यवाद |" वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमें राष्ट्र के तौर पर सीबीआई जांच के लिए एक साथ खड़े होने की जरूरत है | निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और हम कुछ नहीं केवल सच के बाहर आने की उम्मीद कर सकते हैं."



इस व्हिडियो को सुशांत की दोस्त अंकिता लोखंडे ने भी इंस्टाग्राम पर शेअर किया है | सभी मिलकर सुशांत के लिये न्याय की मांग कर रहे हैं | इस पूरे सिलसिले में एक बात बहुत ही महत्वपूर्ण है कि सुशांत की केस में महाराष्ट्र सरकार की भूमिका बहुत ही संदेहास्पद है | पहले मुंबई पुलिस द्वारा किया गया गलत इन्व्हेस्टिगेशन, अचानक १० मिनिट में सुशांत की मृत्यु को आत्महत्या बता देना, महाराष्ट्र सरकार द्वारा सीबीआय जाँच ना होने देना, दिशा सालियान के केस में फाइल्स का गलती से डिलीट कर दिया जाना, संजय राऊत द्वारा सुशांत को डिप्रेशन का पेशंट घोषित कर दिया जाना, बहुत कुछ कह जाता है, इससे लोगों के मन में यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि कहीं इस पूरे केस में महाराष्ट्र सरकार किसी को बचाने का प्रयत्न तो नहीं कर रही?

इसलिये सीबीआय जाँच होना, और सच का सामने आना अत्यावश्यक है |