प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत की तबियत बिगडी, अस्पताल में भर्ती

12 Aug 2020 10:46:49

अजय देवगण की प्रसिद्ध फिल्म ‘दृश्यम’ के निर्देशक निशिकांत कामत की तबियत बिगडने से उन्हें हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती किया गया है | रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले कई दिनों से लिव्हर सिरोसिस बीमारी से जूझ रहे हैं | आज अचानक उनकी हालत बिगडने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है |


nishikant kamat_1 &n


निशिकांत अपनी हटके फिल्मों के लिये जाने जाते हैं | उनकी शुरुआत मराठी फिल्मों से हुई थी | उनकी पहली निर्देशित फिल्म डोंबिवली फास्ट थी, जो कि २००५ में आई थी, और काफी हिट हुई थी | इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है और वे हिंदी फिल्मों में फोर्स, मुंबई मेरी जान और रॉकी हँडसम जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिये जाने जाते हैं | उनकी सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्म है “दृश्यम”.

ट्विटर पर निशिकांत के फॅन्स उनके शीघ्र ठीक होने की कामना कर रहे हैं | और उनकी लंबी उमर के लिये प्रार्थना भी कर रहे हैं |


Powered By Sangraha 9.0