मिलिंद सोमण की माँ ने अपना ८१ वाँ जन्मदिन मनाया १५ पुशअप्स कर के…

    06-Jul-2020
|

यदि आप से कोई कहे कि एक बार में १५ पुशअप्स कर के बताइये तो क्या आप तुरंत कर सकते हैं? आधे से ज्यादा लोग नहीं कर पाएँगे | लेकिन प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमण की माँ ने अपना ८१ वाँ जन्मदिन १५ पुशअप्स कर के मनाया है | और उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर व्हायरल हो रही है | साथ ही उनका पुशअप्स वाला व्हिडियो भी व्हायरल हो रहा है | 


usha soman_1  H



मिलिंद सोमण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर शेअर की है, और वे लिखते हैं, “3 जुलाई 2020. 81 बेमिसाल साल और लॉकडाउन में जन्मदिन. 15 पुश-अप और गुड़ वैनिला बादाम केक के साथ पार्टी की गई. हैप्पी बर्थडे आई, हमेशा हंसती रहो!!”



मिलिंद सोमण खुद एक फिटनेस फ्रीक हैं, और वे सभी को फिटनेस की ओर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हैं | उनमें शायद यह गुण उनकी माता जी से आया है | और हम सभी इस तस्वीर में यह देख सकते हैं | यह अपने आप में ही एक बहुत बडी प्रेरणा है | इससे पहले भी मिलिंद सोमण की माता जी ऊषा सोमण चर्चा में रह चुकी हैं, जब वे कई किलोमीटर दौड कर गईं थीं अपनी ७०+ की उम्र में | 

जो लोग अपने अपने घरों में बैठे हुए हैं, जिन्हें वर्जिश करने में आलस आता है या फिर जिनसे योगा या एक्सरसाइज नहीं हो पाती वो इस व्हिडियो और फोटो को एक बार जरूर देखें | और प्ररेणा लें | यदि वे ८१ साल की उम्र में ये कर सकती है तो हम तो कर ही सकते हैं |