सामने आया सुशांत सिंह का बँक स्टेटमेंट, रिया चक्रवर्ती ने निकाले इतने पैसे…

31 Jul 2020 13:00:35

सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के केस में हर दिन एक नया मोड आ रहा है, अब यह केस केवल ‘आत्महत्या’ न रहकर उससे भी आगे जा चुका है, और इस विषय में बिहार और मुंबई की पुलिस पूछताछ कर रही है | लेकिन सबसे बडी बात जो अब सामने आ रही है, वो है सुशांत सिंह राजपूत का बँक स्टेटमेंट | इस बँक स्टेटमेंट से ये सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत के बँक अकाउंट में नवंबर २०१९ में ४६ करोड रुपये थे | जो फरवरी २०२० तक आते आते केवल ४ करोड ही बचे, और उसके बाद भी पैसे निकलना जारी था | या पैसे रिया चक्रवर्ती ने अपनी फ्लाइट की टिकिट्स के लिये, अपने भाई की ट्यूशन फीस के लिये, अपने शॉपिंग, मेकअप और सलून के खर्चों के लिये निकाले हैं | इसके कारण सारे देश की उंगलियाँ अब रिया चक्रवर्ती पर उठ रही हैं |


rhea_1  H x W:


नेटीझन्स का कहना यह है कि, यह पैसा सुशआंत सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत से कमाया था | और इसका पूरा फायदा रिया ने उठाया | सुशांत के डिप्रेशन और मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भी एक नाटक ही हो सकता है, जो कि साजिश के तहत तैय्यार किया गया हो | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआयआर दर्ज की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के अकाउंट से पैसे निकाले हैं, और उसे उसके परिवार से दूर कर दिया | सुशांत को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाली भी रिया ही थी, ऐसा सुशांत के पिता जी ने कहा है | तभी से केस को इलग तरीके से देखा जा रहा है |









रिया चक्रवर्ती ने सुशातं को ‘मॅनिपुलेट’ किया है, ऐसा कहा जा रहा है | और इसी कारण अब सुशांत की मृत्यु के केस में मुख्य आरोपी रिया को माना जा रहा है | आज रिया चक्रवर्ती ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं, सुशांत सिंह राजपूत के फॅन्स उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं |


Powered By Sangraha 9.0